1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. खास पारी खेलकर संन्यास लेना चाहते हैं मिसबाह

खास पारी खेलकर संन्यास लेना चाहते हैं मिसबाह

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 03, 2015 04:42 pm IST,  Updated : Oct 06, 2015 12:13 pm IST

कराची: पाकिस्तान के सबसे सफल टेस्ट कप्तान मिसबाह उल हक ने कहा है कि वह संन्यास की सोच रहे हैं और चाहते हैं कि उनकी आखिरी पारी यादगार हो । इंग्लैंड में 2010 के स्पाट

खास पारी खेलकर...- India TV Hindi
खास पारी खेलकर संन्यास लेना चाहते हैं मिसबाह

कराची: पाकिस्तान के सबसे सफल टेस्ट कप्तान मिसबाह उल हक ने कहा है कि वह संन्यास की सोच रहे हैं और चाहते हैं कि उनकी आखिरी पारी यादगार हो ।

इंग्लैंड में 2010 के स्पाट फिक्सिंग प्रकरण के बाद से पाकिस्तानी की कप्तानी कर रहे 41 बरस के मिसबाह ने कहा , मैं संन्यास लेने के सही समय के बारे में सोच रहा हूं लेकिन मैने अभी मन नहीं बनाया है । मैने अभी आखिरी फैसला नहीं किया है । मैं इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला के बाद इसकी समीक्षा करूंगा ।

मिसबाह एशेज विजेता इंग्लैंड के खिलाफ 13 अक्तूबर से यूएई में शुरू हो रही तीन टेस्ट की श्रृंखला में पाकिस्तान की कमान संभालेंगे । उनहोंने कहा , मैं यह सुनिश्चित करना चाहता हूं कि मेरी आखिरी टेस्ट पारी यादगार हो । मैं उसके साथ ही विदा लेना चाहता हूं ।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल