1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मिश्रा और रसूल टी-20 टीम में, अश्विन और जडेजा को आराम

मिश्रा और रसूल टी-20 टीम में, अश्विन और जडेजा को आराम

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 24, 2017 12:41 pm IST,  Updated : Jan 24, 2017 12:41 pm IST

लेग स्पिनर अमित मिश्रा और ऑफ स्पिनर परवेज रसूल को इंग्लैंड के खिलाफ गुरुवार से शुरू होनेवाली टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया है जबकि टेस्ट और वनडे सीरीज में जीत में

Mishra, Rasool- India TV Hindi
Mishra, Rasool

लेग स्पिनर अमित मिश्रा और ऑफ स्पिनर परवेज रसूल को इंग्लैंड के खिलाफ गुरुवार से शुरू होनेवाली टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया है जबकि टेस्ट और वनडे सीरीज में जीत में अहम भूमिका निभाने के बाद रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा की स्पिन जोड़ी को आराम दिया गया है।  

बीसीसीआइ ने बयान में कहा: अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने टीम इंडिया प्रबंधन के साथ सलाह के बाद स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा को इंग्लैंड के खिलाफ पेटीएम टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में आराम देने का फैसला किया है।

क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि अमित मिश्रा और परवेज रसूल टी-20 सीरीज में अश्विन और जडेजा की जगह लेंगे। भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगी, जिसका पहला मैच 26 जनवरी को कानपुर में, 29 जनवरी को नागपुर में और एक फरवरी को बेंगलुरु में आयोजित होगा।

 
34 वर्षीय मिश्रा ने पिछला मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ अक्तूबर में खेला था, जिसमें उन्होंने पांचवें और अंतिम वनडे में 18 रन देकर पांच विकेट हासिल किये थे। वह इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम में थे, लेकिन उन्हें मौक़ा नहीं मिला। रसूल ने अपना एकमात्र वनडे 2014 में खेला था और वह अभी तक टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भी नहीं खेले हैं। उन्हें रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के आधार पर चुना गया है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल