1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मुंबई इंडियंस में हुई इस स्टार तेज गेंदबाज की वापसी

मुंबई इंडियंस में हुई इस स्टार तेज गेंदबाज की वापसी

 Reported By: IANS
 Published : Mar 19, 2018 08:00 pm IST,  Updated : Mar 19, 2018 08:00 pm IST

बीसीसीआई ने कहा, "पीठ की समस्या के कारण जेसन को आईपीएल-2018 संस्करण के लिए मुंबई टीम से बाहर कर दिया गया है।

मुंबई इंडियंस- India TV Hindi
मुंबई इंडियंस

मुंबई: इंडियन प्रीमियर लीग की तकनीकी समिति द्वारा मिली स्वीकृति के बाद मुंबई इंडियंस टीम ने अपने चोटिल ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जेसन बेहरेनड्रोफ के स्थान पर टीम में न्यूजीलैंड के मिशेल मेक्लेनघन को शामिल किया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। 

बीसीसीआई ने कहा, "पीठ की समस्या के कारण जेसन को आईपीएल-2018 संस्करण के लिए मुंबई टीम से बाहर कर दिया गया है। खिलाड़ियों के नियमों के अनुसार, मुंबई की टीम के उनके स्थान पर किसी अन्य खिलाड़ी को शामिल करने की अनुमति मिल गई है।"

बोर्ड ने कहा कि मुंबई 'रजिस्टर्ड एंड अवेलेबल प्लेयर पूल (आरएपीपी)' में शामिल खिलाड़ियों में से किसी का चयन कर उसे जेसन के स्थान पर टीम में शामिल कर सकती है।

ऐसे में मुंबई की टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाड़ी मेक्लेनघन का चयन किया। उन्हें उनकी आधार राशि एक करोड़ रुपये में खरीदा गया है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल