1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दोहरा शतक मेरी पत्नी के लिए शादी की सालगिरह का तोहफा: रोहित शर्मा

दोहरा शतक मेरी पत्नी के लिए शादी की सालगिरह का तोहफा: रोहित शर्मा

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 13, 2017 10:40 pm IST,  Updated : Dec 13, 2017 10:44 pm IST

जैसे ही रोहित शर्मा का दोहरा शतक हुआ उनकी पत्नी रितिका की आंखों से खुशी के मारे आंसू छलक पड़े...

rohit sharma and ritika sajdeh- India TV Hindi
rohit sharma and ritika sajdeh

मोहाली: भारत के कार्यवाहक कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी शादी की दूसरी सालगिरह पर लगाए गए एकदिवसीय अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने तीसरे दोहरे शतक को अपनी पत्नी रितिका सजदेह को समर्पित किया। रितिका भी उनका उत्साह बढ़ाने के लिये यहां आ रखी थी।

रोहित ने कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि इस खास दिन पर वह (उनकी पत्नी) यहां थी। मैं जानता हूं कि उसे मेरी तरफ ये यह खास तोहफा पसंद आएगा। वह मेरा मजबूत पक्ष रही है। खेलों में आप काफी तनाव से गुजरते हो और ऐसे में उनका साथ होना विशेष होता है। यह हमारी दूसरी सालगिरह है लेकिन महत्वपूर्ण यह है कि हमने जीत दर्ज की।

रोहित ने कहा, ‘‘हम मैदान पर अच्छा करने के लिये प्रतिबद्ध थे। हमारी निगाह तीसरे वनडे पर टिकी है। वहां (विजाग) परिस्थितयां भिन्न होंगी और फिर से हमें अपने मजबूत पक्षों के साथ खेलना होगा।’’

बता दें कि 13 दिसंबर यानी आज ही उनकी शादी की दूसरी सालगिरह भी है। इस खास मौके पर भले ही रोहित अपनी पत्नी के साथ समय नहीं बिता पा रहे लेकिन उनकी पत्नी रितिका सजदेह आज उनका हौसला बढ़ाने के लिए स्टेडियम में मौजूद थी। जैसे-जैसे वो दोहरे शतक की तरफ बढ़ते गए वैसे-वैसे उनकी पत्नी के इमोशन्स बढ़ते गए। कभी वो फिंगर क्रॉस करती, कभी मुंह पर हाथ रखती बैठी दिखीं। जैसे ही रोहित शर्मा का दोहरा शतक हुआ उनकी पत्नी की आंखों से खुशी के मारे आंसू छलक पड़े।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल