1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मोहाली टेस्ट: भारत ने इंग्लैंड को 8 विकेट से दी मात, सीरीज में 2-0 से आगे

मोहाली टेस्ट: भारत ने इंग्लैंड को 8 विकेट से दी मात, सीरीज में 2-0 से आगे

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 29, 2016 03:39 pm IST,  Updated : Nov 29, 2016 03:42 pm IST

मोहाली (पंजाब): भारत ने पंजाब क्रिकेट संघ (पीसीए) स्टेडियम में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन मंगलवार को इंग्लैंड को 8 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ मेजबानों ने पांच टेस्ट मैचों

mohali test- India TV Hindi
mohali test

मोहाली (पंजाब): भारत ने पंजाब क्रिकेट संघ (पीसीए) स्टेडियम में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन मंगलवार को इंग्लैंड को 8 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ मेजबानों ने पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला में 2-0 की बढ़त ले ली है। भारत ने इंग्लैंड को उसकी दूसरी पारी में 236 रनों पर समेट दिया था, जिसके बाद उसे 103 रनों का लक्ष्य मिला था। मेजबानों ने इस लक्ष्य को 20.2 ओवरो में दो विकेट खोकर हासिल कर जीत दर्ज की।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

भारत को पार्थिव पटेल (नाबाद 67) और कप्तान विराट कोहली (नाबाद 6 ) ने जीत की दहलीज पर पहुंचाया। पटेल ने मुरली विजय (0) का विकेट सात के कुल स्कोर पर गिर जाने के बाद चेतेश्वर पुजारा (25 ) के साथ दूसरे विकेट के लिए 81 रनों की साझेदारी की। पुजारा को आदिल राशिद ने जोए रूट के हाथों कैच कराया। 54 गेंदों में 11 चौके और एक छक्का लगाने वाल पटेल ने चौका मार टीम को जीत दिलाई।

भारतीय गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड की दूसरी पारी 236 रनों पर समेट दी। उंगली में चोट के चलते आठवें क्रम पर उतरे हासिब हमीद 59 रन बनाकर अंत तक नाबाद रहे। भारत के लिए रविचंद्रन अश्विन ने तीन विकेट लिए। मोहम्मद समी, उमेश यादव और रवींद्र जडेजा को दो-दो विकेट मिले। जेम्स एंडरसन (5) आखिरी विकेट के तौर पर रन आउट होकर पवेलियन लौटे।

इंग्लैंड के लिए दूसरी पारी में जोए रूट (78) सर्वोच्च स्कोरर रहे। क्रिस वोक्स ने भी 30 रनों का योगदान दिया। इंग्लैंड ने पहली पारी में जॉनी बेयरस्टो (89) और बटलर (43) की बदौलत मात्र 283 रन बनाए थे। इंग्लैंड की पारी को सस्ते में समेटने में भारतीय गेंदबाजों का संयुक्त प्रयास था।

मोहम्मद समी ने सर्वाधिक तीन, जबकि उमेश यादव, जयंत और जडेजा ने दो-दो विकेट लिए थे। अश्विन को एक विकेट मिला था। इसके बाद भारत ने निचले क्रम पर जडेजा (90), अश्विन (72) और जयंत (55) के शानदार अर्धशतकों की बदौलत पहली पारी में 417 रन बनाए और इंग्लैंड पर 134 रनों की बढ़त हासिल की।

भारतीय क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ, जबकि सातवें क्रम से निचे के तीन-तीन बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाए। इससे पहले आठ वर्ष के लंबे अंतराल के बाद टेस्ट टीम में वापसी करने वाले पार्थिव पटेल (42), चेतेश्वर पुजारा और कप्तान विराट कोहली (62) ने भी अहम पारियां खेलीं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।