1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मोहाली टेस्ट: पुजारा शतक के करीब, भारत 3 विकेट पर 161 रन

मोहाली टेस्ट: पुजारा शतक के करीब, भारत 3 विकेट पर 161 रन

 Written By: IANS
 Published : Nov 06, 2015 12:18 pm IST,  Updated : Nov 07, 2015 10:40 am IST

मोहाली: भारतीय टीम ने मोहाली टेस्ट के तीसरे दिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 विकेट के नुकसान पर 161 रन बना लिए हैं। पहली पारी के आधार पर टीम इंडिया अब दक्षिण अफ्रीका पर 150

पुजारा शतक के करीब,...- India TV Hindi
पुजारा शतक के करीब, कोहली आउट

मोहाली: भारतीय टीम ने मोहाली टेस्ट के तीसरे दिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 विकेट के नुकसान पर 161 रन बना लिए हैं। पहली पारी के आधार पर टीम इंडिया अब दक्षिण अफ्रीका पर 150 रन से अधिक की बढ़त बना चुकी है। चेतेश्वर पुजारा क्रीज पर जमे हुए हैं।

ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (51-5) के नेतृत्व में अपने स्पिनरों के उम्दा प्रदर्शन और चेतेश्वर पुजारा (नाबाद 63) की संयमभरी अर्धशतकीय पारी की बदौलत भारतीय क्रिकेट टीम ने पंजाब क्रिकेट संघ (पीसीए) मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के साथ जारी पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार का खेल खत्म होने तक अपनी दूसरी पारी में दो विकेट पर 125 रन बनाकर 142 रनों की अहम बढ़त हासिल कर ली है। भारत ने मुरली विजय (75) के अर्धशतक की मदद से अपनी पहली पारी में 201 रन बनाए थे और फिर उसने अश्विन, रवींद्र जडेजा (55-3) और अमित मिश्रा (35-2) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 184 रनों पर समेटकर 17 रनों की बढ़त हासिल की थी।

दूसरी पारी में भारत ने अब तक विजय (47) और शिखर धवन (0) के विकेट गंवाए हैं। पुजारा ने 63 रनों की पारी में 110 गेंदों का सामना कर छह चौके और एक छक्का लगाया है। विजय ने पुजारा के साथ दूसरे विकेट के लिए 86 रन जोड़े। विजय ने 105 गेंदों पर छह चौके लगाए।

दूसरी ओर, कप्तान विराट कोहली 11 रन बनाकर विकेट पर हैं। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए अब तक 30 रनों की साझेदारी की है। कोहली ने 27 गेंदों पर एक चौका लगाया है।

इससे पहले, भारत ने अपने तीन स्पिनरों की मदद से द. अफ्रीका की पहली पारी 184 रनों पर समेट दी। द. अफ्रीका की ओर से अब्राहम डिविलियर्स ने सबसे अधिक 63 रन बनाए जबकि कप्तान हाशिम अमला ने 43 और डीन एल्गर ने 37 रन बनाए।

भारत ने चायकाल से कुछ समय पहले ही मेहमान टीम को ढेर कर दिया। पहले सत्र में भारत ने तीन विकेट लिए थे और दूसरे सत्र में उसने पांच विकेट हासिल किए। मेजबान टीम के दो विकेट पहले दिन के अंतिम सत्र में गिरे थे।

भारत की तरह द. अफ्रीका ने भी 68 ओवरों का सामना किया। अश्विन भारत के लिए सबसे तेजी से 150 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। इसी के साथ अश्विन ने भारत में 100 भी पूरे किए।

अश्विन ने अपने करियर के 29वें मैच में यह कारनामा किया। इससे पहले इरापल्ली प्रसन्ना और अनिल कुम्बले ने 34-34 मैचों में 150 विकेटों का आंकड़ा छुआ था।

अश्विन टेस्ट मैचों में 150 विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में अश्विन चौथे स्थान पर हैं। इस क्रम में पहला नाम सिडनी बर्न्‍स का है, जिन्होंने 24 मैचों में 150 विकेट लिए थे।

दूसरे क्रम पर पाकिस्तान के वकार यूनिस हैं, जिन्होंने 27 मैचों में 150 विकेट लिए थे। तीसरे क्रम पर ग्रिमेट हैं, जिन्होंने 28 मैचों में यह आंकड़ा पार किया था।

द. अफ्रीका ने दूसरे दिन के पहले सत्र में डीन एल्गर (37), कप्तान हाशिम अमला (43) और डेन विलास (1) के विकेट गंवाए। पहले दिन के अंतिम सत्र में 20 ओवरों का सामना करने के दौरान मेहमान टीम ने स्टीयान वान जिल (5) और फाफ दू प्लेसिस (0) के विकेट गंवाए थे।

इसके बाद दूसरे सत्र में वेरनान फिलेंडर (3), साइमन हार्मर (7), डेल स्टेन (6), अब्राहम डिविलियर्स (63) व इमरान ताहिर (4) के विकेट गंवाए।

सात रनों के निजी योग पर जीवनदान पाने वाले डिविलियर्स ने अपनी 83 गेंदों की आकर्षक पारी में छह चौके लगाए।

पहले दिन स्टम्प्स तक एल्गर 13 और अमला 9 रनों पर नाबाद लौटे थे। एल्गर और अमला ने दूसरे दिन के शुरुआती एक घंटों तक भारतीय गेंदबाजों को खूब परेशान किया और तीसरे विकेट के लिए 76 रनों की साझेदारी की।

एल्गर ने 123 गेंदों का सामना कर दो चौके लगाए जबकि कप्तान ने 97 गेंदों पर छह चौके लगाए।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल