1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मोहाली टेस्ट: भारत ने टॉस जीता, पहले बल्लेबाज़ी का फ़ैसला

मोहाली टेस्ट: भारत ने टॉस जीता, पहले बल्लेबाज़ी का फ़ैसला

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 05, 2015 09:17 am IST,  Updated : Nov 05, 2015 09:17 am IST

मोहाली:  भारत ने चार टेस्ट की सीरीज़ के पहले मैच में गुरुवार को यहां साउथ अफ़्रीका के ख़िलाफ़ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने  का फ़ैसला किया है। ईशांत शर्मा चोट की वजह से इस मैच

भारत  ने टॉस जीता, पहले...- India TV Hindi
भारत ने टॉस जीता, पहले बल्लेबाज़ी का फ़ैसला

मोहाली:  भारत ने चार टेस्ट की सीरीज़ के पहले मैच में गुरुवार को यहां साउथ अफ़्रीका के ख़िलाफ़ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने  का फ़ैसला किया है। ईशांत शर्मा चोट की वजह से इस मैच में नहीं खेल रहे हैं और भारत ने इस टर्निंग विकेट पर तीन स्पिनरों को खिलाने का फ़ैसला किया है  जबकि साउथ अफ़्रीका को भी मोर्नी मॉर्कल और डूमनी के बग़ैर खेलना पड़ रहा है क्योंकि दोनों ही वनडे के दौरान लगी चोट से अभी पूरी तरह नहीं उबरे हैं।  मॉर्कल की जगह रबाडा को खिलाया जा रहा है जिनका ये पहला टेस्ट होगा। रबाडा ने टी20 और वनडे में बहुत अच्छी गेंदबाज़ी की थी।

टीम इंडिया इसके पहले टी20 और वनडे सीरीज़ हार चुकी है और यहां जीत के साथ वह ये सिलसिला तोड़ना चेहेगी।

टीमें
भारत
विराट कोहली (कप्तान), मुरली विजय, शिखर धवन, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे,  रिधिमान साहा, रविंद्र जडेजा, अमित मिश्रा, वरुण एरॉन, आर अश्विन, उमेश यादव।

दक्षिण अफ्रीका

हाशिम अमला (कप्तान) , एबी डिविलियर्स,  फाफ डु प्लेसिस, डीन एल्गर, सिमोन हार्मर, इमरान ताहिर, वेर्नोन फिलैंडर, कागिसो रबाडा, डेल स्टेन, स्टियान वान जिल, डेन विलास।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल