1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मोहाली टेस्ट: ...और इस तरह अश्विन ने कपिल देव की बराबरी की

मोहाली टेस्ट: ...और इस तरह अश्विन ने कपिल देव की बराबरी की

 Written By: IANS
 Published : Nov 28, 2016 02:32 pm IST,  Updated : Nov 28, 2016 02:32 pm IST

अपनी फिरकी के बल पर टेस्ट में टॉप पोजिशन हासिल कर चुके रविचंद्रन अश्विन बल्लेबाजी में भी भारत की रीढ़ बन चुके हैं।

Ravichandran Ashwin and Kapil Dev | Getty Images- India TV Hindi
Ravichandran Ashwin and Kapil Dev | Getty Images

मोहाली: अपनी फिरकी के बल पर टेस्ट में टॉप पोजिशन हासिल कर चुके रविचंद्रन अश्विन बल्लेबाजी में भी भारत की रीढ़ बन चुके हैं। इंग्लैंड के खिलाफ पंजाब क्रिकेट संघ स्टेडियम में चल रहे तीसरे टेस्ट मैच के दौरान अश्विन ने एकबार फिर अपने हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत नया कीर्तिमान रच डाला। अश्विन ने मोहाली टेस्ट की पहली पारी में 72 रन बनाए और इसके साथ ही उन्होंने दिग्गज हरफनमौला खिलाड़ी कपिल देव की बराबरी कर ली।

खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अश्विन ने इस अर्धशतकीय पारी की बदौलत किसी एक कैलेंडर वर्ष में 500 से अधिक रन और 50 से अधिक विकेट लेने का कारनामा कर दिखाया। कपिल के बाद ऐसा करने वाले वह भारत के एकमात्र खिलाड़ी हैं, जबकि दुनिया के सिर्फ 10वें खिलाड़ी। इससे पहले कपिल ने यह कारनामा अपने करियर में 2 बार किया। कपिल ने 1979 में 30.95 के औसत से 619 रन बनाए और 74 विकेट भी हासिल किए। इसके बाद कपिल ने 1983 में दूसरी बार इस उपलब्धि को दोहराते हुए 579 रन बनाए और 74 विकेट अपने नाम किए।

​इसे भी पढ़ें: मोहाली टेस्ट में जडेजा ने भी मारी फिफ्टी, भारत मजबूत स्थिति में

अश्विन के नाम इस साल अब तक 545 रन और 56 विकेट हो चुके हैं, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ अभी भी इस सीरीज में 2 टेस्ट मैच खेलने ही हैं। इस वर्ष अश्विन 12 पारियों में 5 अर्धशतक लगा चुके हैं। इस मामले में सिर्फ चेतेश्वर पुजारा ही उनसे आगे हैं। पुजारा ने 13 पारियों में 7 अर्धशतक लगाए हैं। वहीं भारतीय कप्तान विराट कोहली अर्धशतक लगाने के मामले में अश्विन के बराबर ही है, लेकिन उन्होंने 5 अर्धशतक लगाने के लिए 15 पारियां लीं। अश्विन अपने इस दमदार प्रदर्शन की बदौलत ही टेस्ट हरफनमौला खिलाड़ियों की वर्ल्ड रैंकिंग में भी टॉप पर विराजमान हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।