1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. तो इस वजह से श्रीलंका के खिलाफ वनडे सिरीज़ से बाहर हुए मोहम्मद आमिर

तो इस वजह से श्रीलंका के खिलाफ वनडे सिरीज़ से बाहर हुए मोहम्मद आमिर

 Reported By: IANS
 Published : Oct 08, 2017 06:38 pm IST,  Updated : Oct 08, 2017 06:38 pm IST

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के गेंदबाज मोहम्मद आमिर हड्डी में चोट की समस्या के कारण श्रीलंका के खिलाफ खेले जाने वाली वनडे सिरीज़ से बाहर हो गए हैं।

Mohammad Amir- India TV Hindi
Mohammad Amir

अबु धाबी: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के गेंदबाज मोहम्मद आमिर हड्डी में चोट की समस्या के कारण श्रीलंका के खिलाफ खेले जाने वाली वनडे सिरीज़ से बाहर हो गए हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि इस चोट के कारण आमिर अगले दो या तीन सप्ताह तक क्रिकेट मैदान पर नहीं उतर पाएंगे।

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन आमिर को हड्डी में दर्द की शिकायत हुई थी, जिसके कारण उन्हें मैच छोड़कर पवेलियन लौटना पड़ा। दूसरे दिन भी उन्हें दर्द की शिकायत हुई और इसके बाद उन्हें एक बार फिर मैदान छोड़कर जाना पड़ा।

इसके बाद आमिर के दाएं पैर का एमआरआई हुआ और इसमें उनकी चोट की बात सामने आई। पीसीबी ने अपने एक बयान में कहा, "टीम के तेज गेंदबाज आमिर को दो से तीन सप्ताह तक आराम करने की सलाह दी गई है। इस कारण वह वर्तमान में जारी टेस्ट सीरीज में नहीं खेल पाएंगे।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल