SRILANKA
-
श्रीलंका को मिली नई कप्तान, इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी में हर्षिता समरविक्रमा संभालेंगी टीम की कमान
श्रीलंका ने नेपाल में 12 से 25 नवंबर तक होने वाली महिला इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी के लिए 14 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है। टीम की कमान समरविक्रमा को सौंपी गई है।
क्रिकेट | Nov 04, 2026 08:24 pm IST -
श्रीलंका को ट्राई सीरीज के फाइनल मैच में हार से हुआ बड़ा नुकसान, ICC वनडे टीम रैंकिंग में अफगानिस्तान से नीचे आई
श्रीलंका की टीम अभी पाकिस्तान के दौरे पर है, जहां उनको वनडे ट्राई सीरीज के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तानी टीम के खिलाफ तीन विकेट से हार का सामना करना पड़ा है, जिसके चलते उनको आईसीसी वनडे टीम रैंकिंग में भी नुकसान हुआ है।
क्रिकेट | Nov 01, 2026 12:00 am IST -
Advertisement
-
बेन डकेट ने 167 रनों की पारी में नहीं लगाया एक भी छक्का, वनडे इतिहास में बन गए सचिन-लारा के इस खास क्लब का हिस्सा
इंग्लैंड के ओपनिंग बल्लेबाज बेन डकेट का शानदार फॉर्म ट्राई सीरीज में देखने को मिल रहा है, जिसमें उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ लाहौर के मैदान पर खेले गए मुकाबले में 167 रनों की पारी के दम पर एक खास क्लब का भी हिस्सा बन गए हैं।
क्रिकेट | Oct 29, 2026 07:13 pm IST -
श्रीलंका के दिलशान मदुशंका ने रचा इतिहास, पाकिस्तान की धरती पर ध्वस्त किया 30 साल पुराना रिकॉर्ड
पाकिस्तान को अपने ही घर में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। श्रीलंका ने लाहौर में खेले गए ट्राई सीरीज के 5वें मुकाबले में पाकिस्तान को 8 विकेट से करारी शिकस्त देते हुए फाइनल में जगह बनाई।
क्रिकेट | Oct 28, 2026 10:50 am IST -
Advertisement
-
वनडे मैच में 19वें ओवर में ही हारी पाकिस्तानी टीम, फिर भी खेलेगी फाइनल मुकाबला
पाकिस्तान को ट्राई सीरीज के अहम मुकाबले में श्रीलंका ने 8 विकेट से हरा दिया है, इसके साथ ही श्रीलंका की टीम इसके फाइनल में पहुंच गई है। खिताबी मुकाबला 31 अक्टूबर को खेला जाएगा।
क्रिकेट | Oct 28, 2026 07:30 am IST -
आप भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच देखते रहे, उधर पाकिस्तान में कांड हो गया, लंका ने कर दिया दहन
श्रीलंका क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान की हालत खराब कर दी। 50 ओवर के वनडे मैच में टीम केवल 25.3 ओवर की बैटिंग कर पाई और 110 रन बनाकर आउट हो गई। बाबर आजम ने टीम के लिए सबसे बड़ी पारी खेली।
क्रिकेट | Oct 27, 2026 05:04 pm IST -
Advertisement
-
पाकिस्तान सीरीज से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका, चोट के कारण दोनों टेस्ट से बाहर हुआ धाकड़ ओपनर
पाकिस्तान दौरे के बीच श्रीलंका क्रिकेट टीम के लिए बुरी खबर आई है। श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका टेस्ट सीरीज के दोनों मैचों से बाहर हो गए हैं।
क्रिकेट | Oct 27, 2026 12:10 pm IST -
श्रीलंका ने चेज किए 429 रन, भारत ने भी बना दिए 406 रन, फिर भी वर्ल्ड रिकॉर्ड तो कुछ और ही है
पाकिस्तान में चल रही ट्राई सीरीज में श्रीलंका क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ 429 रनों का सफलतापूर्वक पीछा किया। हालांकि अब से करीब 20 साल पहले बना वर्ल्ड रिकॉर्ड अभी तक बरकरार है।
क्रिकेट | Oct 23, 2026 11:20 am IST -
Advertisement
-
'मेरी नजर में इस दोहरे शतक की कोई कीमत नहीं'- श्रीलंका के हाथों हार के बाद छलका हैरी ब्रूक का दर्द
ODI ट्राई सीरीज के तीसरे मैच में श्रीलंका ने 430 रन का लक्ष्य हासिल कर इंग्लैंड को 2 विकेट से हरा दिया। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान हैरी ब्रूक के शानदार दोहरे शतक की बदौलत 50 ओवर में 429 रन बनाए थे।
क्रिकेट | Oct 23, 2026 07:29 am IST -
श्रीलंकाई टीम ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में चेज किया दूसरा सर्वाधिक टारगेट, ट्राई सीरीज में इंग्लैंड को दी मात
श्रीलंका क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान में खेली जा रही वनडे ट्राई सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ रावलपिंडी के मैदान पर खेले गए मुकाबले में 430 रनों का टारगेट चेज करने के साथ इतिहास रच दिया है।
क्रिकेट | Oct 22, 2026 11:56 pm IST -
Advertisement
-
सलमान आगा के शतक से जीता पाकिस्तान, ट्राई सीरीज के पहले मैच में श्रीलंका को 37 रनों से दी मात
पाकिस्तान ने ODI ट्राई सीरीज के पहले मुकाबले में श्रीलंका को 37 रन से हराकर जीत के साथ शुरुआत की। रावलपिंडी में खेले गए मैच में सलमान अली आगा ने 90 गेंदों पर 107 रन की शानदार पारी खेली, जिसकी बदौलत पाकिस्तान ने 49.5 ओवर में 305 रन बनाए।
क्रिकेट | Oct 19, 2026 08:56 am IST -
श्रीलंका को ट्राई वनडे सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, पथुम निसांका हुए बाहर, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान
श्रीलंका की टीम अभी पाकिस्तान के दौरे पर है, जहां उसे 18 अक्टूबर से वनडे ट्राई सीरीज खेलनी है, जिसमें उससे पहले श्रीलंकाई टीम को एक बड़ा झटका पथुम निसांका के रूप में लगा है जो पूरी तरह से फिट नहीं होने की वजह से बाहर हो गए हैं।
क्रिकेट | Oct 15, 2026 07:33 pm IST -
Advertisement
-
हांगकांग सिक्सेस 2026 के लिए श्रीलंका ने किया टीम का ऐलान, तीसरी बार खिताब जीतने पर नजर
श्रीलंका क्रिकेट ने हांगकांग सिक्सेस 2026 के लिए सात सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। संगीथ कूराय टीम की कप्तानी करेंगे। उनके अलावा मूविन सुबासिंघे और विशेन हलंबागे जैसे खिलाड़ियों को भी टीम में शामिल किया गया है।
क्रिकेट | Oct 15, 2026 08:43 am IST -
फेसबुक पर कमेंट के लिए मिली थी मौत की सजा, सऊदी अरब की सुप्रीम कोर्ट ने पलटा फैसला
सऊदी अरब की सुप्रीम कोर्ट ने फेसबुक कमेंट पर ईशनिंदा के दोषी ठहराए गए श्रीलंकाई प्रवासी मजदूर अनोजन शिवराजा की मौत की सजा रद्द कर दी है। श्रीलंका सरकार के कूटनीतिक और कानूनी प्रयासों के बाद उन्हें बड़ी राहत मिली है।
एशिया | Oct 14, 2026 07:51 pm IST -
Advertisement
-
साहिबजादा फरहान ने बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड, लेकिन पाक टीम को तीसरे टी20 में मिली बड़ी हार
पाकिस्तान के नए टी20 कप्तान साहिबजादा फरहान ने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के तीनों मुकाबलों में शानदार अर्धशतक जड़कर एक ऐतिहासिक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है। तीसरे टी20 में उन्होंने 47 गेंदों में 76 रनों की पारी खेली।
क्रिकेट | Oct 13, 2026 10:38 pm IST -
टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका क्रिकेट टीम का ऐलान, कुसल मेंडिस संभालेंगे कमान
पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंंका टीम का ऐलान कर दिया गया है। टीम की कमान कुसल मेंडिस के पास रहेगी, जिन्हें पिछले ही दिनों ये जिम्मेदारी दी गई है।
क्रिकेट | Oct 13, 2026 11:20 am IST -
Advertisement
-
पाकिस्तान ने T20I में बनाया अपना दूसरा सबसे बड़ा स्कोर, श्रीलंका को 82 रन से रौंदकर जीती सीरीज
पाकिस्तान ने दूसरे T20I मुकाबले में श्रीलंका को 82 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 215/3 रन बनाए, जो T20I क्रिकेट में उसका दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है।
क्रिकेट | Oct 12, 2026 07:58 am IST -
श्रीलंका ने नए टेस्ट कप्तान के नाम का किया ऐलान, धनंजय की जगह अब कुसल मेंडिस संभालेंगे जिम्मेदारी
श्रीलंका क्रिकेट ने धनंजय डी सिल्वा का कप्तानी के पद से इस्तीफा देने के बाद नए कप्तान के नाम का ऐलान करने में अधिक समय नहीं गंवाया जिसमें उन्होंने अब यह जिम्मेदारी अपने अनुभवी खिलाड़ी कुसल मेंडिस को सौंपी है।
क्रिकेट | Oct 08, 2026 04:34 pm IST -
कप्तान ने अचानक छोड़ दी टेस्ट टीम की कमान, जनवरी 2024 में ही मिली थी धनंजय डिसिल्वा को जिम्मेदारी
श्रीलंका टेस्ट टीम के कप्तान धनंजय डिसिल्वा ने कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। उनका कहना है कि अब ये जिम्मेदारी नई पीढ़ी को दी जानी चाहिए। हालांकि एक खिलाड़ी के तौर पर वे आगे भी खेलते रहेंगे।
क्रिकेट | Oct 08, 2026 12:50 pm IST -
श्रीलंका ने पाकिस्तान ट्राई सीरीज के लिए किया स्क्वॉड का ऐलान, 88 ODI खेलने वाले प्लेयर को किया बाहर
चरित असलंका का इंग्लैंड दौरे पर बेहद खराब प्रदर्शन रहा, जिसकी वजह से उन्हें पाकिस्तान में होने वाली आगामी वनडे ट्राई सीरीज से बाहर कर दिया गया है। इस ट्राई सीरीज का पहला मैच 18 अक्टूबर को खेला जाएगा।
क्रिकेट | Oct 04, 2026 03:41 pm IST
- « Prev
- Next »