1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सबसे 'कंजूस' निकला पाकिस्तान का ये धाकड़ गेंदबाज, साथ ही बना दिया बड़ा रिकॉर्ड

सबसे 'कंजूस' निकला पाकिस्तान का ये धाकड़ गेंदबाज, साथ ही बना दिया बड़ा रिकॉर्ड

 Reported By: IANS
 Published : Aug 26, 2018 04:31 pm IST,  Updated : Aug 26, 2018 04:31 pm IST

पिछले दो साल से पाकिस्तान की राष्ट्रीय टीम से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद इरफान ने टी-20 क्रिकेट में सबसे किफायती चार ओवर फेंक कर एक नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है।

मोहम्मद इरफान- India TV Hindi
मोहम्मद इरफान Image Source : GETTY

ब्रिजटाउन। पिछले दो साल से पाकिस्तान की राष्ट्रीय टीम से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद इरफान ने टी-20 क्रिकेट में सबसे किफायती चार ओवर फेंक कर एक नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है। 36 साल के इरफान ने यहां कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) में बारबाडोस ट्राइडेंटस की ओर से गेंदबाजी करते हुए शनिवार रात यह उपलब्धि हासिल की। इरफान ने सेंट कीट्स और नेविस के खिलाफ चार ओवर में तीन ओवर मेडन निकाले और एक रन दिया तथा दो विकेट भी अपने नाम किए। 

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज इरफान ने चार ओवरों की 24 गेंदों में से 23 गेंदें खाली निकाले। उन्होंने क्रिस गेल और इविन लुईस को आउट किया। हालांकि इरफान की इस सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी के बावजूद उनकी टीम बारबाडोस ट्राइडेंटस को हार का सामना करना पड़ा। बारबाडोस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 147 रन बनाए, जिसे कीट्स की टीम ने 18.5 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। 

इरफान ने पाकिस्तान की राष्ट्रीय टीम के लिए अब तक 20 टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 15 विकेट हासिल किए हैं। टी-20 18 रन पर दो विकेट उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल