1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 4 डिमैरिट प्वाइंट होने की वजह से निलंबित हुआ अफगानिस्तान का ये बल्लेबाज, जानिए क्या होते हैं डिमैरिट प्वाइंट

4 डिमैरिट प्वाइंट होने की वजह से निलंबित हुआ अफगानिस्तान का ये बल्लेबाज, जानिए क्या होते हैं डिमैरिट प्वाइंट

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 08, 2018 02:07 pm IST,  Updated : Mar 08, 2018 02:07 pm IST

अफगानिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद को आईसीसी आचार संहिता के ताजा उल्लंघन से उनके ‘डिमैरिट प्वाइंट’ चार हो जाने के कारण आज आईसीसी क्रिकेट विश्व कप क्वालीफायर के अगले दो मैचों से निलंबित कर दिया गया।

 मोहम्मद शहजाद - India TV Hindi
मोहम्मद शहजाद

हरारे: अफगानिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद को आईसीसी आचार संहिता के ताजा उल्लंघन से उनके ‘डिमैरिट प्वाइंट’ चार हो जाने के कारण आज आईसीसी क्रिकेट विश्व कप क्वालीफायर के अगले दो मैचों से निलंबित कर दिया गया। 

शहजाद को ताजा गलती के लिये अपनी मैच फीस का 15 प्रतिशत हिस्सा गंवाना पड़ा और उनके खाते में एक‘डिमैरिट प्वाइंट’जुड़ गया। जिम्बाब्वे के खिलाफ रोमांचक मैच के दौरान शहजाद को आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.1.8 के उल्लंघन का दोषी पाया गया जो किसी अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान क्रिकेट उपकरणों या पोशाक, मैदानी उपकरण आदि को नुकसान पहुंचाने से संबंधित है।

शहजाद को इससे पहले 12 दिसंबर 2016 को दुबई में संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ टी20 मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के उल्लंघन के लिये शत प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया गया था और उनके खाते में तीन‘डिमैरिट प्वाइंट’जोड़े गये थे। 

अब एक और‘डिमैरिट प्वाइंट’जुड़ने से उनके ऐसे अंक चार हो गये जो दो निलंबन अंकों के बराबर हैं। इससे शहजाद हांगकांग और नेपाल के खिलाफ अगले दो मैचों में नहीं खेल पाएंगे। इसके बावजूद चार‘डिमैरिट प्वाइंट’शहजाद के खाते में बने रहेंगे। शहजाद ने मैच के दौरान आउट होने के बाद अपना बल्ला पास वाली पिच पर जोर से पटका था जिससे पिच को नुकसान पहुंचा था। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल