1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हसीन जहां से मुलाकात के बाद मोहम्मद शमी ने दी उन्हें ये धमकी

हसीन जहां से मुलाकात के बाद मोहम्मद शमी ने दी उन्हें ये धमकी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 27, 2018 06:59 pm IST,  Updated : Mar 28, 2018 07:08 pm IST

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने आज उनसे मुलाकात की। शमी के सड़क दुर्घटना में घायल हो जाने के बाद हसीन जहां अपनी बेटी के साथ उनसे मिलने दिल्ली पहुंची थी।

मोहम्मद शमी और हसीन...- India TV Hindi
मोहम्मद शमी और हसीन जहां

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने आज उनसे मुलाकात की। शमी के सड़क दुर्घटना में घायल हो जाने के बाद हसीन जहां अपनी बेटी के साथ उनसे मिलने दिल्ली पहुंची थी।

दोनों के बीच हुई मुलाकात के बारे में हसीन जहां ने कहा कि 'उनकी शमी से मुलाकात जरूर हुई लेकिन दोनों के बीच कुछ ज्यादा बातचीत नहीं हुई। साथ ही शमी ने उनसे कहा कि अब वो उन्हें कोर्ट में देखेंगे।'

गौरतलब है कि शमी की कार 24 मार्च को एक ट्रक से टकरा गयी थी और उनके सिर में कुछ टांके लगे थे। जिसके बाद हसीन जहां ने कहा था कि,‘‘मेरी लड़ाई उन्होंने जो मेरे साथ किया है, उसके खिलाफ है। लेकिन मैं शारीरिक रूप से उन्हें घायल होते हुए नहीं देखना चाहती। वह भले ही पत्नी के रूप में मुझे नहीं चाहते हों। लेकिन मैं अब भी उन्हें प्यार करती हूं क्योंकि वह मेरे पति हैं। मैं अल्लाह से उनके जल्द ठीक होने की दुआ करूंगी।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल