1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑस्ट्रेलिया में भारत की जीत के बाद बोला पाकिस्तानी पूर्व क्रिकेटर, इस टीम को पाकिस्तान भी हरा सकता है

ऑस्ट्रेलिया में भारत की जीत के बाद बोला पाकिस्तानी पूर्व क्रिकेटर, इस टीम को पाकिस्तान भी हरा सकता है

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 11, 2019 05:53 pm IST,  Updated : Jan 11, 2019 05:55 pm IST

भारत की इस ऐतिहासिक जीत के बाद पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी का कहना है कि पाकिस्तान भी इस ऑस्ट्रेलियाई टीम को हरा सकती है। पाकिस्तान के एक पत्रकार साज सादिक ने मोहम्मद युसूफ के हवाले से लिखा "अगर अब पाकिस्तान टीम ऑस्ट्रेलिया जाती है तो वो भी वहां जाकर जीत सकती है।"

Virat Kohli- India TV Hindi
Virat Kohli Image Source : AP

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को उसी की सरजमीं पर 71 सालों में पहली बार टेस्ट सीरीज में मात दी। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया को उसी की सरजमीं पर टेस्ट सीरीज हराने वाली भारत पहली टीम बन गई है। भारत की इस ऐतिहासिक जीत के बाद हर किसी ने भारत की तारीफों के पुल बांधे और ट्विटर समेत हर जगह बधाईयों का भी तांता लगा।

लेकिन भारत की इस ऐतिहासिक जीत के बाद पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी का कहना है कि पाकिस्तान भी इस ऑस्ट्रेलियाई टीम को हरा सकती है। पाकिस्तान के एक पत्रकार साज सादिक ने मोहम्मद युसूफ के हवाले से लिखा "अगर अब पाकिस्तान टीम ऑस्ट्रेलिया जाती है तो वो भी वहां जाकर जीत सकती है।"

उल्लेखनीय है, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट सीरीज में 2-1 से मात दी थी। आखिरी मैच बारिश की वजह से धुल गया था, नहीं तो भारत यह सीरीज 3-1 से भी जीत सकता है। इस टेस्ट सीरीज में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चेतेश्वर पुजारा को मैन ऑफ द सीरीज से नवाजा गया।

भारत को अब ऑस्ट्रेलिया से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। जिसका आगाज कल सिडनी के मैदान पर खेले जाने वाले मैच से होगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल