1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दूसरे क्रिकेटर मोहम्मद शमी की तरह ना करें इसलिए बीसीसीआई से मांगूंगी मदद: हसीन जहां

दूसरे क्रिकेटर मोहम्मद शमी की तरह ना करें इसलिए बीसीसीआई से मांगूंगी मदद: हसीन जहां

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 09, 2018 07:51 pm IST,  Updated : Mar 09, 2018 07:51 pm IST

मोहम्मद शमी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।

हसीन जहां और मोहम्मद...- India TV Hindi
हसीन जहां और मोहम्मद शमी

भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने कहा है कि वो अब इस मामले को बीसीसीआई के पास ले जाएंगी। हसीन के मुताबिक वो न्याय के लिए बीसीसीआई से गुहार लगाएंगी। हसीन ने कहा, 'मैं बीसीसीआई से संपर्क करूंगी। मुझे लगता है कि मेरे वकील ने अब तक उनसे बातचीत कर भी ली होगी। अगर मैं आज इस मामले को बीसीसीआई के पास नहीं ले जाती तो दूसरे खिलाड़ी भी इस तरह की हरकत कर सकते हैं। अगर ये सब बीसीसीआई की नाक के नीचे हुआ है तो उन्हें एक्शन भी लेना चाहिए।'

आपको बता दें कि क्रिकेटर मोहम्मद शमी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अभी उनपर आरोपों की झड़ी लगी ही थी कि अब उनकी पत्नी हसीन जहां ने एक ऑडियो टेप जारी किया है। इस टेप में शमी और उनकी पत्नी के बीच दुबई में पाकिस्तानी लड़की को लेकर बातचीत हो रही है। इस टेप में साफ सुनाई दे रहा है कि हसीन शमी से कई सवाल कर रही हैं लेकिन शमी उन सवालों के ठीक तरीके से जवाब नहीं दे रहे है। कुछ सवालों में तो शमी फंसते भी नजर आए। हसीन शमी से कह रहीं हैं कि अब मुझे हर सवाल के जवाब चाहिए, मैंने 6 साल तक सहा है।

हसीन ने शमी से पूछा कि आपने तो कहा था कि आपके पास दुबई का वीजा नहीं है और वाया वहां गए हैं। इसके जवाब में शमी ने कहा कि मैंने उसी वक्त वीजा करवाया था। इसके बाद हसीन टेप में पाकिस्तानी लड़की अलिशबा का जिक्र करती हैं। हसीन कहती हैं कि अलिशबा को आप मैसेज करते हैं, कि ये रूम इस नाम से बुक है, सेम होटल, तो ये भी मोहम्मद भाई ने किया था क्या? लेकिन जब बैगेज नंबर 7 में जब अलिशबा खड़ी थी, आप उससे पूछ रहे हो, वो आप से पूछ रही है, ये बातें, ये टाइमिंग, ये डेट, आपका लैंडिंग का टाइम, पिकअप का टाइम,ये सबकुछ मतलब मोहम्मद भाई कर रहे थे क्या? इसके जवाब में भी शमी ने कहा कि मोहम्मद भाई ने पैसे भिजवाए थे और मुझे उससे पैसे लेने थे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल