1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से पहले स्कॉटलैंड में घूम रहे हैं शमी, देखिए Video

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से पहले स्कॉटलैंड में घूम रहे हैं शमी, देखिए Video

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 12, 2021 10:25 pm IST,  Updated : Jul 12, 2021 10:25 pm IST

शमी ने स्कॉटलैंड की सड़कों पर घूमने की वीडियो शेयर की है।

Mohammed Shami visits Scotland ahead of England Tests- India TV Hindi
Mohammed Shami visits Scotland ahead of England Tests Image Source : INSTAGRAM HANDLE/@MDSHAMI.11

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेलने के बाद अब भारतीय टीम अपना ब्रेक एंजॉय कर रही है। जो खिलाड़ी अपने परिवार को अपने साथ लेकर गए हैं, वे अपनी फैमिली के साथ क्वॉलिटी टाइम बिता रहे हैं और सोशल मीडिया पर अपनी प्यारी तस्वीरें साझा कर रहे हैं। वहीं कुछ खिलाड़ी इंग्लैंड में अपनी छुट्टियां मना रहे हैं। मोहम्मद शमी इन दिनों स्कॉटलैंड घूमने गए हैं।

अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शमी ने अपने घूमने फिरने की अपडेट दी थी। स्कॉटलैंड की सड़कों पर घूमने की वीडियो शेयर की है। वीडियो में बैकग्राउंड बहुत शानदान है और ऐसा लगता है कि पेसर क्वॉलिटी टाइम बिता रहे हैं।

स्कॉटलैंड जाने से पहले शमी इंग्लैंड में मस्ती करते हुए दिखे थे। वे उस देश की नई नई जगहों पर गए थे। फिर उन्होंने यूके में वैक्सीन लेने की फोटो भी पोस्ट की थी।

इस ब्रेक के बाद भारतीय खिलाड़ी 15 जुलाई से टेस्ट कैंप में इकट्ठा होंगे। बायो बबल में जाने से पहले उनका कोविड टेस्ट होगा।

कोविड संक्रमण के कारण रद्द हुआ डर्बीशायर और एसेक्स के बीच का मैच

गौरतलब है कि इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में शमी का एक अहम किरदार होगा। उन्होंने अब तक 51 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें वे 184 विकेट ले चुके हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल