1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL: ये थे रन देने के मामले में दानवीर गेंदबाज़

IPL: ये थे रन देने के मामले में दानवीर गेंदबाज़

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 31, 2017 03:20 pm IST,  Updated : Apr 05, 2017 05:26 pm IST

नयी दिल्ली: यूं तो क्रिकेट को बल्लेबाज़ों का खेल माना जाता है लेकिन टी20 तो पूरी तरह से बल्लेबाज़ों का ही खेल बन चुका। यहां पहली ही बॉल से गेंदबाज़ पर हमले होने लगते हैं

IPL Sixes- India TV Hindi
IPL Sixes

नयी दिल्ली: यूं तो क्रिकेट को बल्लेबाज़ों का खेल माना जाता है लेकिन टी20 तो पूरी तरह से बल्लेबाज़ों का ही खेल बन चुका। यहां पहली ही बॉल से गेंदबाज़ पर हमले होने लगते हैं और ज़ाहिर है ऐसे में बल्लेबाज़ को बांधकर रनों पर अंकुश लगाना गेंदबाज़ के लिए भारी चुनौती हो जाती है। यही वजह है कि इस बार नीलामी में टीमों ने गेंदबाज़ो को बड़े ध्यान से चुना है। आईपीएल के 10वें सीज़न की शुरुआत 5 अप्रैल से होगी. इस सीज़न में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी. लगभग डेढ़ महीने तक चलने वाले इस टूर्नामेंट का फाइनल 21 मई को खेला जाएगा. 10 साल के मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक ये आईपीएल का आखिरी साल है. पिछले सीजन में चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स के निलंबन के बाद पुणे और गुजरात की टीम को शामिल किया गया था।

डेविड वॉर्नर की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद ने अफगानिस्तान के 18 साल के लेग स्पिनर पर सनराइजर्स हैदराबाद ने बड़ा दांव खेलते हुए उन्हें 4 करोड़ में खरीद लिया. अफगानिस्तान का यह खिलाड़ी टी-20 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले गेंदबाज है. साथ ही राशिद इस साल अंतर्राष्ट्रीय टी-20 में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में सबसे ऊपर हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने टाइमल मिल्स को 12 करोड़ रुपए में खरीदा, जो टीम के लिए गेम चैंजर खिलाड़ी साबित हो सकते हैं। 

कोलकाता नाइट राइडर्स के पास कुलदीप यादव हैं जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ चौथे टेस्ट में अपनी चाइनामैन से कंगारुओं को चकमा दे दिया था। दिल्ली के पास कागिसो रबाडा और पैट कमिंस हैं। 

राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स ने इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स को 14.5 करोड़ रुपये में खरीदा है।

​ हम यहां बात कर रहे हैं कुछ ऐसे गेंदबाज़ो की जिन्होंने IPL में रन अपने पसीने की तरह बहा दिए। इनमें कुछ तो ऐसे हैं जिन्होंने रन देने और छक्के खाने में रिकॉर्ड ही बना दिया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल