1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई एमएस धोनी की इस पारी पर यकीन करना मुश्किल था - मोहम्मद कैफ

पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई एमएस धोनी की इस पारी पर यकीन करना मुश्किल था - मोहम्मद कैफ

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 21, 2020 03:54 pm IST,  Updated : May 21, 2020 03:56 pm IST

मोहम्मद कैफ ने सबसे पहले धोनी को देवधर ट्रॉफी में खेलाता देखा था जहां धोनी ने उनकी टीम के खिलाफ तूफानी पारी खेली थी।

MS Dhoni 148 runs inning against pakistan hard to believe says mohammad Kaif- India TV Hindi
MS Dhoni 148 runs inning against pakistan hard to believe says mohammad Kaif Image Source : GETTY IMAGES

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी का इंटरनेशनल डेब्यू किसी बुरे सपने से कम नहीं था। धोनी बांग्लादेश के खिलाफ अपने पहली ही गेंद पर रन आउट हो गए थे। उस समय धोनी की काबलियत के बारे में किसी को नहीं पता था सिवाय मोहम्मद कैफ के। यह बात खुद मोहम्मद कैफ ने कही है। कैफ ने  इसी के साथ धोनी की पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई 148 रन की पारी को भी याद किया और कहा कि उस पारी पर यकीन करना मुश्किल था।

मोहम्मद कैफ ने सबसे पहले धोनी को देवधर ट्रॉफी में खेलाता देखा था जहां धोनी ने उनकी टीम के खिलाफ तूफानी पारी खेली थी। टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में कैफ ने कहा "मैंने धोनी को पहली बार इंटरनेशनल डेब्यू से पहले देवधव ट्रॉफी में देखा था जब मैं सेंट्रल जोन की कप्तानी कर रहा था। धोनी उस टूर्नामेंट में इस्ट जोन से खेल रहे थे। हमारी टीम ने 360 रन बनाए थे और धोनी लक्ष्य का पीछा करने तीसरे नंबर पर उतरे थे। हम उस पर अटैक करना चाहते थे, लेकिन उसने 40-50 गेंदों पर हमारे खिलाफ 80-85 रन बना दिए। तब मुझे लगा कि इसमें एक्स फैक्टर है। उसका खेलने का अंदाज और खेल की अच्छी समझ थी।"

कैफ ने इसी के साथ बताया कि धोनी जब बांग्लादेश के खिलाफ रन आउट हुए थे तो उसकी मैच जिताने की क्षमता के बारे में किसी को नहीं पता था। कैफ ने कहा "जब धोनी बांग्लादेश के खिलाफ रन आउट हुए तो उसकी मैच जिताने की क्षमता के बारे में किसी को नहीं पता था। उसकी पहली दो तीन इनिंग अच्छी नहीं गई थी। लेकिन उसे पाकिस्तान के खिलाफ वाइजैक में खेलने का मौका मिला।"

ये भी पढ़ें - एमएस धोनी की जगह लेने के सक्षम नहीं है ऋषभ पंत और संजू सैमसन, राहुल भी एक बैकअप ऑपशन

कैफ ने धोनी की उस इनिंग के बारे में बताते हुए आगे कहा "मैंने उस इनिंग को काफी करीब से देखा था तब मुझे महसूस हुआ कि ये काफी लंबी दौड़ का खिलाड़ी है। यह विश्वास करना काफी मुश्किल था कि करियर की शुरुआत में कोई इस तरह की इनिंग खेल सकता है। गेंद को मारना एक मारना एक अलग बात है, लेकिन बुरी तरह माना बिल्कुल ही अलग है। उसने पाकिस्तानी अटैक को तहस-नहस कर दिया था। मैंने उस समय तक किसी को ऐसी बल्लेबाजी करते नहीं देखा था। उसको नंबर तीन पर खिलाना अच्छी चाल थी।"

बता दें, धोनी ने टीम में अपनी जगह पक्की करने के बाद 2007 टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की अगुवाई करते हुए वर्ल्ड कप जिताया। इसी के साथ धोनी ने अपनी कप्तानी में ही 2011 में 28 साल बाद भारत को एकदिवसीय वर्ल्ड कप में विश्व विजेता बनाया। धोनी 2019 वर्ल्ड कप के बाद भारत के लिए क्रिकेट नहीं खेले हैं ऐसे में उनकी टीम में वापसी अब मुश्किल नजर आ रही है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल