1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. VIDEO: धोनी की ये जबरदस्त स्टंपिंग थी मैच का टर्निंग प्वाइंट

VIDEO: धोनी की ये जबरदस्त स्टंपिंग थी मैच का टर्निंग प्वाइंट

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 22, 2017 12:33 pm IST,  Updated : Sep 22, 2017 12:33 pm IST

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए सिरीज़ के दूसरे वनडे मैच में जब कंगारु कप्तान स्टीव स्मिथ और विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल भारतीय गेंदबाजों पर हावी होने के कोशिश कर रहे थे तभी धोनी ने मैच का रूख पलट कर रख दिया।

DHONI STUMPING- India TV Hindi
DHONI STUMPING

नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए सिरीज़ के दूसरे वनडे मैच में जब कंगारु कप्तान स्टीव स्मिथ और विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल भारतीय गेंदबाजों पर हावी होने के कोशिश कर रहे थे तभी धोनी ने मैच का रूख पलट कर रख दिया। दरअसल 23वें ओवर में युजवेंद्र की गेंद पर मैक्सवेल आगे बढ़े लेकिन गेंद उनके पैड से टकराकर पीछे चली गई। ऐसे में धोनी ने बड़ी ही फुर्ती से मैक्सवेल के स्टंप उड़ा दिए। मैक्सवेल कुछ समझ पाते इससे पहले ही धोनी ने उन्हें आउट कर दिया।

इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ और ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल के बीच अच्छी साझेदारी होती दिख रही थी। मैक्सवेल भी शानदार लय में नजर आ रहे थे। वो कुलदीप यादव की गेंद पर लगातार दो छक्के लगा चुके थे। ऐसे में टीम इंडिया को उनके विकेट दरकरार थी और इससे पहले की वो भारतीय गेंदबाजों पर और बड़े-बड़े शाट्स लगाते धोनी ने उन्हें पवेलियन भेज दिया। जिसके बाद से मैच पूरी तरह से टीम इंडिया की मुट्ठी में आ गया।

मैक्सवेल के साथ-साथ क्रिकेट फैंस भी धोनी की चुस्ती देखकर हैरान रह गए। युजवेंद्र की एक लेग स्पिन गेंद पर मैक्सवेल गच्चा खा गए और धोनी ने डाइव लगाकर मैक्सवेल को 14 रन पर पैवेलियन की राह दिखाई। टीम इंडिया ने इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 50 रन से मात देकर पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाई।

मैक्सवेल समेत क्रिकेट फैंस धोनी की चुस्ती देखकर आश्चर्य में पड़ गए। गौरतलब है कि धोनी वर्ल्ड के एकमात्र विकेटकीपर हैं, जिन्होंने वन-डे क्रिकेट में 100 या ससे अधिक स्टंपिंग की हैं। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान ने अब तक 303 मैचों में कुल 102 स्टंपिंग की है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल