1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. स्पाइडरकैम से परेशान धोनी ने की संतुलन की अपील

स्पाइडरकैम से परेशान धोनी ने की संतुलन की अपील

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 24, 2016 02:01 pm IST,  Updated : Jan 24, 2016 02:01 pm IST

स्पाइडरकैम से परेशान धोनी ने की संतुलन की अपील की है। पांचवें वनडे के दौरान भारत को चार रन से वंचित होना पड़ा था। भारतीय पारी के 19वें ओवर में विराट कोहली ने जान हेस्टिंग्स पर शाट लगाया जो स्पाइडरकैम पर लगने के बाद चार रन के लिये गया लेकिन अंपायर ने

mahendra singh dhoni- India TV Hindi
mahendra singh dhoni

सिडनी: आस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला के दौरान मैदान के उपर लगे स्पाइडरकैम के उपयोग से नाखुश भारत की सीमित ओवरों की टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इस तरह की प्रौद्योगिकी के उपयोग में संतुलन बनाने की अपील की ताकि इसकी मैदान पर चल रहे खेल में कोई दखलंदाजी नहीं हो।

पांचवें वनडे के दौरान भारत को चार रन से वंचित होना पड़ा था। भारतीय पारी के 19वें ओवर में विराट कोहली ने जान हेस्टिंग्स पर शाट लगाया जो स्पाइडरकैम पर लगने के बाद चार रन के लिये गया लेकिन अंपायर ने उसे डैड बॉल घोषित कर दिया।

इसका हालांकि परिणाम पर कोई असर नहीं पड़ा क्योंकि भारत ने 331 रन का लक्ष्य हासिल करके छह विकेट से जीत दर्ज की लेकिन धोनी ने कहा कि करीबी मुकाबलों में इससे परिणाम प्रभावित हो सकता है।

धोनी ने भारत की पांचवें वनडे में जीत के बाद पत्रकारों से कहाा, मैं काफी हद तक परंपरा से जुड़ा व्यक्ति हूं। कोई भी चीज जो क्रिकेट के खेल में व्यवधान डालती है मुझे वह पसंद नहीं है। इस सबकी शुरूआत टी20 से हुई जहां लोगों ने माइक और कैमरे लगाने शुरू किये।

उन्होंने कहा, मेरा मानना है कि संतुलन बनाना जरूरी है। आखिरकार यह दर्शकों का खेल है। लोग टेलीविजन पर देखते हैं लेकिन इसके साथ ही चार रन काफी मायने रखते हैं। विशेषकर तब जबकि यह 310 से 320 रन वाला मैच हो तो फिर ये चार रन महत्वपूर्ण हो सकते हैं।

धोनी ने कहा कि यदि मैच के दौरान स्पाइडरकैम से व्यवधान पड़ता है तो किसी तरह की पेनल्टी की भी व्यवस्था होनी चाहिए।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल