1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. धोनी के लंबे समय से क्रिकेट से दूर रहने के पीछे ये है बड़ी वजह, जानिए कब तक करेंगे वापसी

धोनी के लंबे समय से क्रिकेट से दूर रहने के पीछे ये है बड़ी वजह, जानिए कब तक करेंगे वापसी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 26, 2019 11:54 am IST,  Updated : Sep 26, 2019 11:54 am IST

महेंद्र सिंह धोनी इंग्लैंड में हुए आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 के बाद से क्रिकेट के मैदान से दूर हैं। उन्होंने लगभग 2 महीने के लिए क्रिकेट से ब्रेक लिया था। 

धोनी के लंबे समय से...- India TV Hindi
धोनी के लंबे समय से क्रिकेट से दूर रहने के पीछे ये है बड़ी वजह, जानिए कब तक करेंगे वापसी  Image Source : GETTY IMAGES

महेंद्र सिंह धोनी इंग्लैंड में हुए आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 के बाद से क्रिकेट के मैदान से दूर हैं। उन्होंने लगभग 2 महीने के लिए क्रिकेट से ब्रेक लिया था। इस दौरान उन्होंने कश्मीर में 15 दिन सेना की सेवा करते हुए बिताए और अब वह अपने परिवार के साथ समय बिता रहे है।

इस बीच धोनी के संन्यास लेने की अफवाह भी उड़ी जिसके बाद फैंस ने सोशल मीडिया पर धोनी से मैदान पर वापस लौटने की गुहार लगाई। हालांकि अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि धोनी आखिर इतने लंबे समय से क्रिकेट से दूर क्यों हैं और उनकी मैदान पर वापसी कब होगी। लेकिन अब इस वजह का खुलासा हो गया है कि धोनी किन कारणों से क्रिकेट से दूर हैं।

अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस ने खुलासा किया है कि महेंद्र सिंह धोनी चोटिल हैं और इसी वजह से वह टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। इंडियन एक्सप्रेस ने बीसीसीआई के एक सूत्र के हवाले से ये जानकारी दी है। 

बीसीसीआई के सूत्र ने  बताया, "एमएस धोनी चोटिल हैं और  इसी वजह से भारतीय क्रिकेट टीम में चयन के लिए उपलब्‍ध नहीं हैं। वर्ल्ड कप के दौरान उनकी पीठ में चोट लगी थी और इसके बावजूद उन्‍होंने खेलना जारी रखा। साथ ही धोनी की कलाई भी चोटिल हो गई थी। पूर्व भारतीय कप्तान के नवंबर तक फिट होने की उम्मीद है।" 

गौरतलब है कि एमएस धोनी ने अपना आखिरी मैच वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबला खेला था। इस मैच में भारत को हार कर वर्ल्ड कप से बाहर होना पड़ा था। इसके बाद भारत ने वेस्टइंडीज का दौरा किया जिसके लिए धोनी को नहीं चुना गया था। हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सम्पन्न हुई 3 मैचों की T20 सीरीज के लिए भी धोनी को टीम में नहीं चुना गया था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल