1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कप्तान के रूप में अंतिम मैच में धोनी की धमाकेदार पारी

कप्तान के रूप में अंतिम मैच में धोनी की धमाकेदार पारी

 Written By: Agencies
 Published : Jan 10, 2017 07:16 pm IST,  Updated : Jan 10, 2017 07:23 pm IST

इंग्लैंड एकादश के खिलाफ इंडिया 'ए' की तरफ से बतौर कप्तान अपने आखिरी मैच में महेंद्र सिंह धोनी का बल्ला जमकर बोला। दर्शकों से खचाखच भरे स्टेडियम में दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। धोनी ने ताबड़तोड़ 68 रनों की शानदार पारी खेलकर दर्शकों का दिल जीत लिया।

MS dhoni- India TV Hindi
MS dhoni Image Source : PTI

मुंबई: इंग्लैंड एकादश के खिलाफ इंडिया 'ए' की तरफ से बतौर कप्तान अपने आखिरी मैच में महेंद्र सिंह धोनी का बल्ला जमकर बोला। दर्शकों से खचाखच भरे स्टेडियम में दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। धोनी ने ताबड़तोड़ 68 रनों की शानदार पारी खेलकर दर्शकों का दिल जीत लिया। मैच के आखिरी ओवर में कप्तान धोनी ने धमकेदार 23 रन बनाए। इंडिया 'ए' की टीम ने 50 ओवर में चार विकेट खोकर 304 रन बनाए। अंबाती रायडू ने सेन्चुरी लगाई। 100 रन बनाकर रिटायर होकर पवेलियन लौटे जबकि शिखर धवन ने 63 रनों की पारी खेली। खबर लिखे जाने इंग्लैंड एकादश ने एक विकेट खोकर 95 रन बना लिए थे।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

इससे पहले ब्रेबोर्न स्टेडियम में धोनी के कप्तान के तौर पर आखिरी मैच को देखने के लिए बड़ी तादाद में क्रिकेट प्रशंसक जमा हुए। मैच के दौरान धोनी का एक प्रशंसक मैदान में घुस आया और उसने धोनी के पैर छुए। जब कप्तान ने उसे कहा कि वह पिच पर कदम नहीं रखे तो वह इस बात को ध्यान में रखते हुए पिच के उपर से कूद गया। 

MS dhoni
Image Source : PTIMS dhoni

पुलिस उसे मैदान से बाहर ले गई और फिर स्टेडियम से बाहर कर दिया। यह प्रशंसक उत्साह में कई बार मैदान पर लड़खड़ाकर गिर भी गया और इस दौरान बार बार पलटकर धोनी को देख रहा था। क्रिकेट क्लब आफ इंडिया के सूत्रों ने बताया कि उसके खिलाफ आगे कोई कार्रवाई नहीं की गई। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल