1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. MS Dhoni का नया लुक देखकर हैरान हुए फैन्स, आपने देखा क्या?

MS Dhoni का नया लुक देखकर हैरान हुए फैन्स, आपने देखा क्या?

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 28, 2020 10:50 am IST,  Updated : Jun 28, 2020 10:53 am IST

हाल ही में धोनी के नए लुक की तस्वीर सामने आई है जिसमें धोनी ने अपनी दाढ़ी बढ़ाई हुई है, वहीं बाल उन्होंने छोटे रखे हैं।

MS Dhoni New Look Viral On Social Media IPL 2020 Chennai Super Kings- India TV Hindi
MS Dhoni New Look Viral On Social Media IPL 2020 Chennai Super Kings Image Source : GETTY IMAGES

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और मौजूदा विकेट कीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी इस समय अपने परिवार के साथ रांची के फॉर्म हाउस पर समय बिता रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान धोनी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए जिसमें वह कई बार अपनी बेटी जीवा के साथ खेलते नजर आए तो कभी बाइक चलाते हुए। सोशल मीडिया पर कम एक्टिव रहने वाले एमएस धोनी का नया लुक सामने आया है जिसको देखकर फैन्स हैरान हो गए हैं।

धोनी रैना टीम नामक ट्विटर अकाउंट द्वारा धोनी के इस नए लुक की तस्वीर पोस्ट की गई है। नए लुक में धोनी ने अपनी दाढ़ी बढ़ाई हुई है, वहीं बाल उन्होंने छोटे रखे हैं। धोनी का यह लुक कई फैन्स को पसंद आया है तो कई फैन्स ने उन्होंने लुक वापस बदलने की सलाह दी है।

देखें कमेंट्स- 

ये भी पढ़ें - क्यों आईपीएल में फेल हो जाती है विराट कोहली की कप्तानी? पार्थिव पटेल ने दिया जवाब

उल्लेखनीय है, हाल ही में धोनी का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें वह अपने फॉर्म हाउस पर ओर्गैनिक खेती करते हुए नजर आ रहे हैं। धोनी.भक्त नामक इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किए गए वीडियो में धोनी अपने फॉर्महाउस पर ऑर्गेनिक खेती करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान धोनी ने ट्रैक्टर भी चलाया जो उन्होंने कुछ समय पहले ही खरीदा था।

उल्लेखनीय है, 2019 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से मिली हार के बाद धोनी ने भारत के लिए कोई मैच नहीं खेला है। इस वजह से बीसीसीआई ने धोनी को नए सालाना कॉन्ट्रैक्ट से भी बाहर कर दिया है। धोनी आईपीएल 2020 के जरिए टीम में वापसी करने के लिए खूब मेहनत कर रहे थे, लेकिन कोरोनावायरस ने उनकी सारी मेहनत पर पानी फेर दिया।

इस महामारी की वजह से आईपीएल 2020 अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया है। अब बीसीसीआई के नजरें अक्टूबर-नवंबर वाली विंडो पर है। इस विंडो में ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप खेला जाना है, लेकिन कोरोनावायरस के कहर को देखते हुए इसपर भी खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। अगर कोविड-19 की वजह से अगले महीने होने वाली मीटिंग में आईसीसी इस टूर्नामेंट को रद्द करती है या फिर आगे के लिए स्थगित करती है तो बीसीसीआई उन्हीं तारीखों पर आईपीएल का आयोजन करवा सकता है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल