1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. धोनी ने लेह में बच्चों के साथ खेली क्रिकेट, फोटो सोशल मीडिया पर वायरल

धोनी ने लेह में बच्चों के साथ खेली क्रिकेट, फोटो सोशल मीडिया पर वायरल

 Reported By: IANS
 Published : Aug 17, 2019 10:36 pm IST,  Updated : Aug 17, 2019 10:36 pm IST

धोनी टैरिटोरियल आर्मी-106 टीए बटालियान (पैरा) के साथ 30 जुलाई को जुड़े थे और दो सप्ताह तक उनके साथ अभ्यास किया।   

धोनी ने लेह में बच्चों के साथ खेली क्रिकेट, फोटो सोशल मीडिया पर वायरल- India TV Hindi
धोनी ने लेह में बच्चों के साथ खेली क्रिकेट, फोटो सोशल मीडिया पर वायरल Image Source : TWITTER/CHENNAIIPL

लेह। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने जम्मू एवं कश्मीर में सेना के साथ अपने दो सप्ताह पूरे कर लिए हैं। वहां बच्चों के साथ बास्केटबाल कोर्ट पर क्रिकेट खेलते हुए धोनी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 

फोटो में धोनी गेंद को मारते हुए दिख रहे हैं। रिपोटर्स की मानें तो धोनी ने लेह में क्रिकेट अकादमी खोलने का वादा किया है। 38 साल के धोनी ने क्रिकेट से दो महीनों का आराम लिया है और सेना के साथ समय बिताने का फैसला किया था। 

धोनी टैरिटोरियल आर्मी-106 टीए बटालियान (पैरा) के साथ 30 जुलाई को जुड़े थे और दो सप्ताह तक उनके साथ अभ्यास किया। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल