1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मैच के बाद धोनी ने उठाई बॉल, लेकिन बाद में बोले 'बॉल लेलो नहीं तो लोग बोलेंगे कि संन्यास ले रहा है'

मैच के बाद धोनी ने उठाई बॉल, लेकिन बाद में बोले 'बॉल लेलो नहीं तो लोग बोलेंगे कि संन्यास ले रहा है'

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 19, 2019 04:55 pm IST,  Updated : Jan 19, 2019 04:55 pm IST

उन्होंने गेंद अपने बैटिंग कोच संजय बांगर को डर के मारे गेंद दे दी। धोनी ने बांगर को गेंद देते हुए कहा “ये गेंद ले लो वर्ना सब कहेंगे कि संन्यास ले रहा है।”

MS Dhoni and Virat Kohli- India TV Hindi
MS Dhoni and Virat Kohli Image Source : GETTY IMAGES

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में धोनी ने जब अंपायर से गेंद मांगी थी तो सोशल मीडिया पर अफवाह फैल गई थी कि धोनी संन्यास लेने वाले हैं। ऐसा इसलिए कहा जा रहा था क्योंकि जब धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलकर अचानक संन्यास का ऐलान किया था तब भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया था।

एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के आखिरी मैच खत्म होने के बाद धोनी ने गेंद उठा ली, लेकिन बाद में उन्होंने गेंद अपने बैटिंग कोच संजय बांगर को डर के मारे गेंद दे दी। धोनी ने बांगर को गेंद देते हुए कहा “ये गेंद ले लो वर्ना सब कहेंगे कि संन्यास ले रहा है।”

धोनी ने इस सीरीज में एक बार फिर भारतीय टीम के लिए फिनिशर की भूमिका निभाई। इस सीरीज से पहले धोनी की आलोचना हो रही थी क्योंकि वह पिछले काफी समय से बल्ले से कमाल दिखाने में नाकामयाब रहे थे।

लेकिन इस सीरीज में उन्होंने 193 की औसत से रन बनाकर अपने सभी आलोचकों को करारा जवाब दिया है। धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और निर्णायक मुकाबले में 87 रनों की अहम पारी खेलकर भारत को पहली बार ऑस्ट्रेलिया को उसी की सरजमीं पर मात देने में मदद की

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल