1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मुजीब जरदान का बड़ा बयान, बोले अश्विन से सीखी इस गेंद को करूंगा भारत के खिलाफ इस्तेमाल

मुजीब जरदान का बड़ा बयान, बोले अश्विन से सीखी इस गेंद को करूंगा भारत के खिलाफ इस्तेमाल

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 11, 2018 05:41 pm IST,  Updated : Jun 11, 2018 05:41 pm IST

पिछले साल अगस्त में घरेलू मैचों में डेब्यू करने वाला 17 साल का यह गेंदबाज राशिद खान के साथ अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण का अहम सदस्य बन गया है।

मुजीब जदरान- India TV Hindi
मुजीब जदरान

नयी दिल्ली: अफगानिस्तान के युवा स्पिनर मुजीब जदरान ने कहा कि आईपीएल के दौरान भारतीय दिग्गज रविचंद्रन अश्विन से उन्होंने गेंदबाजी के नये तरीके के बारे में सीखा जो भारत के खिलाफ गुरूवार से शुरू हो रहे टीम के पहले टेस्ट मैच में उनके काम आएगा। 

पिछले साल अगस्त में घरेलू मैचों में डेब्यू करने वाला 17 साल का यह गेंदबाज राशिद खान के साथ अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण का अहम सदस्य बन गया है। मुजीब ने कहा कि आईपीएल के समय किंग्स इलेवन पंजाब के नेट सत्र के दौरान अश्विन ने उन्हें नयी तरह की गेंदबाजी के बारे में बताया जिसका इस्तेमाल वह भारत के खिलाफ करेंगे। 

मुजीब ने कहा, ‘‘मैंने नेट सत्र में अश्विन के साथ काफी समय बिताया है और यह बहुत मददगार साबित हुआ। उन्होंने मुझे बताया कि गेंद कहां डालनी है। उन्होंने मुझे नयी गेंद के बारे में भी बताया और मैं उसे सीखने की कोशिश कर रहा हूं। यह कैरम बाल है जो ऑफ स्पिन गेंदबाजी एक्शन में किया जाता है।’’ 

मुजीब ने अभी तक फर्स्ट क्साल मैच नहीं खेला है लेकिन आईपीएल, अंडर -19 विश्व कप और राष्ट्रीय टीम के साथ छोटे प्रारूप में उनके प्रदर्शन ने उन्हें निडर बना दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने पहले ही उच्च स्तर का क्रिकेट खेला है इसलिए टेस्ट मैच को लेकर कोई डर नहीं है। आईपीएल का शुक्रिया, मुझे पता है दबाव से कैसे निपटना है। मुझे किसी भी विपक्षी टीम के खिलाफ खेलने से डर नहीं लगता। पहले मेरे दिमाग में इसका असर होता था लेकिन अब नहीं।’’ 

अफगानिस्तान के खोस्त प्रांत का यह क्रिकेटर गेंद को दोनों ओर घुमा पाने में सक्षम है और इसके साथ ही वह प्रभावशाली गुगली भी फेंकता है, जिस पर आईपीएल में विराट कोहली भी गच्चा खा गये थे। 

मुजीब ने कहा कि अश्विन के साथ एक महीने से ज्यादा समय तक रहने का उन्हें फायदा हुआ है। उन्होंने कहा,‘‘मैंने अपनी तैयारी कर ली है कि कैसी गेंदबाजी करनी है। कोहली यहां नहीं खेल रहे लेकिन टीम में अजिंक्य रहाणे और लोकेश राहुल काफी अच्छे बल्लेबाज हैं। हम किसी को भी कमतर नहीं आंक रहे।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।