1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रणजी ट्रॉफी: मुंबई ने तमिलनाडु को 2 विकेट से हराया, धवल हीरो

रणजी ट्रॉफी: मुंबई ने तमिलनाडु को 2 विकेट से हराया, धवल हीरो

 Written By: IANS
 Published : Oct 08, 2016 06:52 pm IST,  Updated : Oct 08, 2016 06:52 pm IST

धवल कुलकर्णी की घातक गेंदबाजी की बदौलत मुंबई ने रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सीजन के पहले दौर के मैच में तमिलनाडु को मैच के तीसरे ही दिन शनिवार को 2 विकेट से हरा दिया।

Dhawal Kulkarni | PTI File Photo- India TV Hindi
Dhawal Kulkarni | PTI File Photo

रोहतक: धवल कुलकर्णी की घातक गेंदबाजी की बदौलत मुंबई ने रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सीजन के पहले दौर के मैच में तमिलनाडु को मैच के तीसरे ही दिन शनिवार को 2 विकेट से हरा दिया। धवल ने दोनों पारियों को मिलाकर कुल 10 विकेट चटकाए और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। मुंबई को चौथी पारी में जीत के लिए महज 97 रनों का लक्ष्य मिला था, हालांकि इस छोटे से लक्ष्य को हासिल करने में भी मुंबई ने 8 विकेट गंवा दिए। 

खेल की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

तमिनलनाडू के लिए अश्विन क्राइस्ट और कृष्णमूर्ति विग्नेश ने घातक गेंदबाजी की, लेकिन अभिषेक नायर (45 नॉटआउट) किसी तरह मुंबई को जीत दिलाने में कामयाब रहे। अश्विन और कृष्णमूर्ति ने दूसरी पारी में 4-4 विकेट चटकाए। मुंबई के गेंदबाजों ने टॉस जीतकर पारी की शुरुआत करने उतरी तमिलनाडु की पहली पारी 87 रनों पर समेट दी, जिसमें बाबा इंद्रजीत (28) सर्वोच्च स्कोरर रहे थे। हालांकि इसके बाद मुंबई भी अच्छी शुरुआत नहीं कर सका और आदित्य तारे (48) तथा कौस्तुभ पवार (35) ही कुछ हद तक संघर्ष करते नजर आए। मुंबई पही पारी में 176 रन बना सका। कृष्णमूर्ति ने पहली पारी में 5 विकेट हासिल किए, जबकि अश्विन को तीन विकेट मिले थे।

तमिलनाडु के लिए वॉशिंगटन सुंदर (40) और कप्तान अभिनव मुकुंद (56) ने ठोस शुरुआत देने की पूरी कोशिश की और वह काफी हद तक सफल भी रहे। बाबा अपराजित ने भी 28 रनों का योगदान दिया। लेकिन इसके बाद फिर से तमिलनाडु की पारी रेत के ढेर की तरह भरभरा गई और पूरी टीम दूसरी पारी में 185 रनों पर ढेर हो गई। तमिलनाडु की दूसरी पारी ढहाने में धवल ने 6 विकेट चटकाकर अहम भूमिका निभाई। इस मैच से दोनों ही टीमों के कुल पांच खिलाड़ियों ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।