मुंबई: मुंबई में स्कूली क्रिकेट में रिकॉर्ड बनना और टूटना तो मानो आम बात हो गई है। मुंबई के 15 साल के क्रिकेटर प्रणव धनावाड़े ने 323 गेंदों पर 1000 रनों की धमाकेदारी पारी खेलकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। प्रणव ने 1000 रन की ताबड़तोड़ पारी में 127 शानदार चौके और 59 गगनचुंबी छक्के लगाए। इस क्रम में प्रणव ने 117 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ा है।
मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन की एच. टी. भंडारी कप इंटरस्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में प्रणव ने मैच के पहले दिन 78 चौके और 30 छक्के की मदद से 652 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेल कर क्रिकेट की रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराया था। पहले दिन के खेल की समाप्ति पर प्रणव धनावडे 652 और सिद्धेश पाटिल 100 रन बनाकर खेल रहे थे। उनके साथी और सलामी बल्लेबाज आकाश सिंह ने भी 173 रनों की पारी खेली।
मैच के पहले ही दिन 652 रनों की रिकॉर्ड पारी खेलते हुए प्रणव ने मुंबई के पृथ्वी शॉ के 546 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ा, अपनी पारी के बाद प्रणव ने कहा, मुझे पृथ्वी के रिकॉर्ड के बारे में पता था, इसलिए उस स्कोर के करीब पहुंचकर मैं थोड़ा ध्यान से खेला। मेरी कामयाबी में मेरे कोच हरीश शर्मा का बड़ा योगदान है। मुंबई में स्कूली क्रिकेट के दो बड़े टूर्नामेंट हैं, हैरिस शील्ड और जाइल्स शील्ड। एचटी भंडारी कप मुंबई से सटे ठाणे जिले के स्कूलों के लिए आयोजित किया जाता है।
प्रणव ने 2 साल पहले मुंबई के पृथ्वी शॉ के 546 रन की शानदार पारी को भी पीछे छोड़ दिया।
पहले रिकोर्ड बना चुके खिलाड़ियों के नाम:
प्रवीण धनावाड़े- 1000 रन नॉट आउट (2016)
ए ई जे कोलिंग्स- 628 रन (1899)
सी जे ई डी- 566 रन (1902)
पृथ्वी शॉ- 546 रन (2014)