1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2021: मुबंई इंडियंस ने 14वें सीजन के लिए लॉन्च की नई जर्सी, देखें VIDEO

IPL 2021: मुबंई इंडियंस ने 14वें सीजन के लिए लॉन्च की नई जर्सी, देखें VIDEO

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 27, 2021 04:21 pm IST,  Updated : Mar 27, 2021 04:21 pm IST

गत चैम्पियन मुंबई इंडियन्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सत्र के लिए नयी जर्सी का अनावरण किया।

IPL 2021: मुबंई इंडियंस ने...- India TV Hindi
IPL 2021: मुबंई इंडियंस ने 14वें सीजन के लिए लॉन्च की नई जर्सी, देखें VIDEO Image Source : BCCI

मुंबई। गत चैम्पियन मुंबई इंडियन्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सत्र के लिए नयी जर्सी का अनावरण किया जिसमें ब्रह्माण्ड की संचरना के पांच मूल तत्वों पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश का समावेश है और यह फ्रेंचाइजी के मूल्यों को दर्शाता है।

जर्सी के बारे टीम के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘मुंबई इंडियंस ने हर साल एक विरासत को आगे बढ़ाया है, जो हमारे मूल मूल्यों और विचारधाराओं पर आधारित है। हमारे पांच आईपीएल खिताब इन मूल्यों के लिए हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाते है। हम इस साल अपनी जर्सी के माध्यम से इसे दिखा पा रहे हैं।’’

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर हुए कोरोना पॉजिटिव

पहले की तरह नीले रंग की इस जर्सी में सुनहरे (गोल्डन) रंगों का ज्यादा इस्तेमाल है। गत चैम्पियन टीम आईपीएल में अपने अभियान का आगाज नौ अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ करेगी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल