1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मुंबई टेस्ट: इंग्लैंड ने टॉस जीता, पहले बल्लेबाज़ी का फ़ैसला

मुंबई टेस्ट: इंग्लैंड ने टॉस जीता, पहले बल्लेबाज़ी का फ़ैसला

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 08, 2016 09:26 am IST,  Updated : Dec 08, 2016 10:08 am IST

मुंबई: इंग्लैंड ने भारत के ख़िलाफ़ टेस्ट सिरीज़ के चौथे मैंच में आज यहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया। भारत ने टीम में दो बदलाव किए हैं। घायल रहाणे की जगह के.एल

4th test, Toss- India TV Hindi
4th test, Toss

मुंबई: इंग्लैंड ने भारत के ख़िलाफ़ टेस्ट सिरीज़ के चौथे मैंच में आज यहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया। मेहमान टीम ने यहां अपने पिछले दोनों मैच जीते है। उसकी नजरें इस मैच में भी जीत हासिल कर श्रृंखला ड्रॉ कराने की उम्मीद को जिंदा रखने की होगी। वहीं भारत को इस मैच में जीत या ड्रॉ श्रृंखला का विजेता बना देगी। भारत पांच मैचों की श्रृंखला में 2-0 से आगे है।

भारत ने इस मैच में दो बदलाव किए हैं। लोकेश राहुल की चोट के बाद वापसी हुई है। वहीं अजिंक्य रहाणे की उंगली में चोट की वजह से वह यह मैच नहीं खेल रहे हैं। करुण नायर टीम में बने हुए हैं। घुटने में चोट के कारण मोहम्मद समी को भी बाहर बैठना पड़ा है। उनकी जगह भुवनेश्वर कुमार को अंतिम एकादश में शामिल किया गया है।

इंग्लैंड ने भी अपनी टीम में बदलाव किया है। चोटिल हसीब हमीद की जगह केटन जेनिंग्स को टीम में शामिल किया गया है। जेनिंग्स का यह पदार्पण मैच है। गारेथ बैटी की जगह जैक बाल को भी टेस्ट मैच में खेलने का मौका मिला है। स्टुअर्ट ब्रॉड इस मैच में नहीं खेल रहे हैं।

भारत: विराट कोहली (कप्तान), मुरली विजय, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, आर अश्विन, पार्थिव पटेल, रविंद्र जडेजा, उमेश यादव, करूण नायर, जयंत यादव, भुवनेश्वर कुमार। 

इंग्लैंड: एलेस्टेयर कुक (कप्तान), कीटन जेनिंग्स, मोईन अली, जानी बेयरस्टा, जैक बाल, जोस बटलर,  आदिल रशीद, जो रूट, बेन स्टोक्स, क्रिस वोक्स, जैम्स एंडरसन। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।