1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मुंबई टेस्ट: चायकाल तक भारत के 6 विकेट पर 348 रन

मुंबई टेस्ट: चायकाल तक भारत के 6 विकेट पर 348 रन

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 10, 2016 03:42 pm IST,  Updated : Dec 10, 2016 03:42 pm IST

इंग्लैंड ने चौथे क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन शनिवार को लंच के बाद 4 विकेट चटका दिए लेकिन शतक की ओर बढ रहे विराट कोहली ने भारत पर दबाव बनने नहीं दिया है।

Murali Vijay | AP Photo- India TV Hindi
Murali Vijay | AP Photo

मुंबई: इंग्लैंड ने चौथे क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन शनिवार को लंच के बाद 4 विकेट चटका दिए लेकिन शतक की ओर बढ रहे विराट कोहली ने भारत पर दबाव बनने नहीं दिया है। चायकाल तक फॉर्म में चल रहे कप्तान कोहली 171 गेंद में 9 चौकों की मदद से 83 रन बना चुके थे, जबकि भारत का स्कोर 6 विकेट पर 348 रन था। 

खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कोहली के साथ रविंद्र जडेजा 28 गेंद में 22 रन बनाकर खेल रहे हैं जिसमें एक छक्का और 2 चौके शामिल है। भारत को अभी भी इंग्लैंड के पहली पारी के स्कोर 400 रन से आगे जाने के लिए 53 रन और बनाने हैं। लंच से पहले शतक पूरा करने वाले मुरली विजय 136 रन बनाकर आउट हो गए। राजकोट में पहले टेस्ट में 126 रन बनाने वाले विजय का यह सीरीज में दूसरा शतक है। दूसरे सत्र में करूण नायर (13), विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल (15) और आर अश्विन (0) भी आउट हो गए।

विजय लंच के बाद 15 मिनट के भीतर आउट हो गए जिन्हें लेग स्पिनर आदिल रशीद ने पवेलियन भेजा। विजय ने 344 मिनट और 282 गेंद की अपनी पारी में 3 छक्के और 10 चौके लगाए। उनहोंने कोहली के साथ तीसरे विकेट की साझेदारी में 116 रन जोड़े। नायर को मोईन अली ने आउट किया जबकि जो रूट ने लगातार 2 ओवरों में 2 विकेट लेकर भारत को झटके दिये थे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।