1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मुनरो की फास्टेस्ट हॉफ सैंचुरी, न्यूजीलैंड की बड़ी जीत

मुनरो की फास्टेस्ट हॉफ सैंचुरी, न्यूजीलैंड की बड़ी जीत

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 10, 2016 02:40 pm IST,  Updated : Jan 10, 2016 02:40 pm IST

मार्टिन गुप्टिल और कोलिन मुनरो के शानदार प्रदर्शन से न्यूजीलैंड ने दूसरे ट्वेंटी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में श्रीलंका को दस ओवर शेष रहते हुए नौ विकेट से करारी शिकस्त दे दी और सीरीज में क्लीन स्वीप कर लिया।

colin munro- India TV Hindi
colin munro

आकलैंड: मार्टिन गुप्टिल और कोलिन मुनरो के शानदार प्रदर्शन से न्यूजीलैंड ने दूसरे ट्वेंटी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में श्रीलंका को दस ओवर शेष रहते हुए नौ विकेट से करारी शिकस्त  दे दी और सीरीज में क्लीन स्वीप कर लिया। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर आठ विकेट पर 142 रन बनाए। उसके केवल दो बल्लेबाज एंजेलो मैथ्यूज (नाबाद 81) और तिलकरत्ने दिलशान (28)  ही दोहरे अंक में पहुंचे। न्यूजीलैंड की तरफ से ग्रांट इलियट ने 22 रन देकर चार जबकि मिशेल सैंटनर और एडम मिल्ने ने दो-दो विकेट लिए।

न्यूजीलैंड ने हालांकि उसका यह स्कोर बौना साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। सलामी बल्लेबाज गुप्टिल ने 25 गेंदों पर छह चौकों और पांच छक्कों की मदद से 63 रन बनाए। उन्होंने इस बीच 19 गेंदों पर अर्धशतक बनाकर न्यूजीलैंड की तरफ से नया रिकार्ड बनाया। उनका यह रिकार्ड हालांकि केवल 20 मिनट तक बने रहा और मुनरो ने केवल 14 गेंद पर अर्धशतक बनाकर इसे तोड़ दिया। मुनरो ने विजयी छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने अपनी 14 गेंद की पारी में एक चौका और सात छक्के लगाए। मुनरो ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दूसरा सबसे तेज अर्धशतक बनाया। रिकार्ड भारत के युवराज सिंह के नाम पर है जिन्होंने 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ केवल 12 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा था।

न्यूजीलैंड ने इस तरह से केवल दस ओवर में एक विकेट पर 143 रन बनाकर बड़ी जीत दर्ज की। कप्तान केन विलियमसन 32 रन बनाकर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड ने सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप किया। इससे पहले उसने टेस्ट मैचों में 2-0 और वनडे में 3-1 से जीत दर्ज की थी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल