1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. VIDEO: जब मुरलीधरन ने लिया विकेट के ऊपर रखे ग्लास पर टिके सिक्के को हिट करने का चैलेंज, देखिए फिर क्या हुआ

VIDEO: जब मुरलीधरन ने लिया विकेट के ऊपर रखे ग्लास पर टिके सिक्के को हिट करने का चैलेंज, देखिए फिर क्या हुआ

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 03, 2017 01:44 pm IST,  Updated : Nov 03, 2017 02:45 pm IST

दुनिया के सबसे कामयाब स्पिनर रहे मुथैया मुरलीधरन का जलवा आज भी बरकरार है। मुरलीधरन को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिए 7 साल हो चुके हैं लेकिन आज भी उनकी गेंदबाजी का एक वीडियो यू-ट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Muttiah Muralitharan- India TV Hindi
Muttiah Muralitharan

नई दिल्ली: दुनिया के सबसे कामयाब स्पिनर रहे मुथैया मुरलीधरन का जलवा आज भी बरकरार है। मुरलीधरन को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिए 7 साल हो चुके हैं लेकिन आज भी उनकी गेंदबाजी का एक वीडियो यू-ट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो साल 2011 का है।

इस वीडियो में मुरलीधरन इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी ग्रीम स्वान के साथ एक चैलेंज में हिस्सा लिया। जिसमें दोनों गेंदबाजों को एक विकेट के ऊपर रखे ग्लास पर टिके सिक्के को हिट करना है लेकिन विकेट या ग्लास नहीं गिरना चाहिए। दोनों खिलाड़ी बारी बारी से कोशिश करते हैं। स्वान की पहली गेंद मिस हो जाती है। इसके बाद मुरली की भी पहली गेंद मिस हो जाती है। स्वान की दूसरी गेंद भी काफी क्लोज जाकर मिस हो जाती है। मुरली की भी दूसरी गेंद मिस हो जाती है। स्वान की तीसरी गेंद पर स्टंप और ग्लास दोनों ही गिर जाते हैं। मुरली की तीसरी गेंद काफी पास जाकर मिस हो जाती है। स्वान की चौथी गेंद स्टंप पर लगती है और ग्लास फिर नीचे गिर जाता है। मुरली की चौथी गेंद फिर मिस हो जाती है। स्वान की पांचवी गेंद भी मिस होती है। लेकिन मुरलीधरन आखिरकार अपनी पांचवी गेंद पर ये चमत्कार करने में कामयाब हो जाते हैं। मुरली पांचवी गेंद सीधे जाकर सिक्के को हिट करती है। लेकिन ग्लास या विकेट पर कोई असर नहीं पड़ता।

मुरली के चैलेंज को पूरा करते ही स्वान जोर जोर से कहते हैं कि, “अब भी मास्टर हो, अब भी मास्टर हो।”इस वीडियो को अबतक 28 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। 

देखिए वीडियो:

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल