1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अमोल मजूमदार मुंबई सीनियर पुरुष टीम के कोच नियुक्त

अमोल मजूमदार मुंबई सीनियर पुरुष टीम के कोच नियुक्त

 Reported By: IANS
 Published : Jun 02, 2021 11:04 am IST,  Updated : Jun 02, 2021 11:04 am IST

मुंबई क्रिकेट संघ ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि अमोल मजूमदार को सीजन 2021-2022 के लिए मुंबई सीनियर पुरुष टीम का कोच नियुक्त किया गया है।

अमोल मजूमदार मुंबई...- India TV Hindi
अमोल मजूमदार मुंबई सीनियर पुरुष टीम के कोच नियुक्त  Image Source : TWITTER/AMOL MUZUMDAR

मुंबई| मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि मुंबई के रणजी ट्रॉफी विजेता कप्तान अमोल मजूमदार को सीजन 2021-2022 के लिए मुंबई सीनियर पुरुष टीम का कोच नियुक्त किया गया है।

एमसीए ने कहा, एमसीए की क्रिकेट सुधार समिति, जिसमें जतिन परांजपे (अध्यक्ष), नीलेश कुलकर्णी और विनोद कांबली शामिल हैं, ने अमोल मजूमदार को सीजन 2021-2022 के लिए मुंबई सीनियर पुरुष टीम का कोच नियुक्त किया है।

एक ठोस मध्य क्रम बल्लेबाज मजूमदार ने 2006-07 में अपनी कप्तानी में मुम्बई को रणजी ट्रॉफी खिताब दिलाया था। मजूमदार के नाम एक अनोखा कारनामा है। 1993-94 सीजन में फरीदाबाद में हरियाणा के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच में बॉम्बे के लिए अपने पहले ही प्रथम श्रेणी मैच में उन्होंने विश्व रिकॉर्ड 260 रन बनाए। यह प्रथम श्रेणी की शुरूआत में खेली गई सबसे बड़ी पारी थी।

हालांकि, यह रिकॉर्ड मध्य प्रदेश के अजय रोहेरा ने दिसंबर 2018 में तोड़ दिया, जब उन्होंने इंदौर में रणजी ट्रॉफी में डेब्यू करते हुए हैदराबाद के खिलाफ नाबाद 267 रन बनाए थे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल