1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. नागपुर टी20: राहुल की फिफ्टी, इंग्लैंड के सामने 145 रन का टारगेट

नागपुर टी20: राहुल की फिफ्टी, इंग्लैंड के सामने 145 रन का टारगेट

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 29, 2017 08:37 pm IST,  Updated : Jan 29, 2017 08:37 pm IST

भारत-इंग्लैंड के बीच चल रही 3 मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मैच में भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए 145 रन का लक्ष्य रखा है।

Lokesh Rahul | AP Photo- India TV Hindi
Lokesh Rahul | AP Photo

नागपुर: भारत-इंग्लैंड के बीच चल रही 3 मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मैच में भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए 145 रन का लक्ष्य रखा है। नागपुर के विदर्भ क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में लोकेश राहुल ने अर्धशतक जमाया हालांकि उनके अलावा कोई अन्य भारतीय बल्लेबाज उल्लेखनीय प्रदर्शन नहीं कर पाया।

खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत ठीक-ठाक रही। भारत के सलामी बल्लेबाजों विराट कोहली और लोकेश राहुल ने पहले विकेट के लिए 4.1 ओपर में 30 रन जोड़े। भारत का पहला विकेट कोहली (21) के रूप में गिरा जो जॉर्डन की गेंद पर डॉसन के हाथों लपके गए। कोहली के जाने के बाद बल्लेबाजी करने आए रैना (7) और युवराज (4) कुछ खास नहीं कर पाए और जल्दी ही चलते बने। सिर्फ 69 रन पर 3 विकेट खो देने का बाद भारत दबाव में आता दिख रहा था लेकिन लोकेश राहुल और मनीष पांडेय ने स्थिति को संभाल लिया। राहुल जब 71 रन की शानदार पारी खेलकर आउट हुए तब भारत  का स्कोर 18वें ओवर में 125 रन था।

England Bowlers | AP Photo
England Bowlers | AP Photo

इंग्लैंड के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की। (AP फोटो)

पूरी भारतीय पारी के दौरान रन रेट का तेज न होना एक बड़ी समस्या बनी रही। राहुल के जाने के कुछ देर बाद ही मनीष पांडेय (30) भी चलते बने। हार्दिक पांड्या (2), अमित मिश्रा (0) और महेंद्र सिंह धोनी (5) भी कुछ कमाल न दिखा सके और भारत अंतिम ओवर में सिर्फ 5 रन बना सका। इस तरह भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 144 रन बनाए। इंग्लैंड की तरफ से क्रिस जॉर्डन ने 3, जबकि टाइमल मिल्स, मोईन अली और आदिल रशीद ने एक-एक विकेट लिया। भारत के दो खिलाड़ी रन आउट हुए। इंग्लैंड इस सीरीज का पहला मैच जीतकर 1-0 की बढ़त बनाए हुए है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल