1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत की गिरफ्त में तीसरा टेस्ट, विदेशी धरती पर 9 साल बाद सीरीज हारेगी SA

भारत की गिरफ्त में तीसरा टेस्ट, विदेशी धरती पर 9 साल बाद सीरीज हारेगी SA

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 27, 2015 10:21 am IST,  Updated : Nov 27, 2015 02:27 pm IST

नागपुर: दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम ने विदर्भ क्रिकेट संघ मैदान पर जारी तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन शुक्रवार को चायकाल तक 310 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 6 विकेट पर 151 रन

नागपुर टेस्ट: चाय तक SA...- India TV Hindi
नागपुर टेस्ट: चाय तक SA 6/151, भारत जीत से 4 विकेट दूर

नागपुर: दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम ने विदर्भ क्रिकेट संघ मैदान पर जारी तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन शुक्रवार को चायकाल तक 310 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 6 विकेट पर 151 रन बना लिए हैं। मेहमान अभी भी लक्ष्य से 159 रन दूर हैं। दूसरे दिन स्टम्प्स तक अमला 3 और डीन एल्गर (10) नाबाद लौटे थे। एल्गर 18 रन के निजी स्कोर पर रविचंद्रन अश्विन की गेद पर आउट हुए। उनका विकेट 40 के कुल योग पर गिरा।

अब्राहम डिविलियर्स (9) को अश्विन ने पगबाधा आउट किया। डिविलियर्स क विकेट58 के कुल योग पर गिरा। इसके बाद अमला और प्लेसिस इस मैच में दक्षिण अफ्रीका की ओर से सबसे बड़ी साझेदारी को अंजाम दे चुके हैं।

इससे पहले, भारत ने अपनी दूसरी पारी में 46.3 ओवरों का समना करते हुए 173 रन बनाए। उसने अपनी पहली पारी में 215 रन बनाने के बाद दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 79 रनों पर समेट दी थी। पहली पारी के आधार पर उसे 136 रनों की बढ़त मिली थी। दूसरी पारी में भारत की ओर से शिखर धवन ने सबसे अधिक 39 रन बनाए। इसके अलावा चेतेश्वर पुजारा ने 31 और रोहित शर्मा ने 23 रन जोड़े। दक्षिण अफ्रीका की ओर से दूसरी पारी में इमरान ताहिर ने पांच विकेट लिए जबकि मोर्ने मोर्कल को तीन सफलता मिली।

दूसरे दिन पहले सत्र में भारत ने रविचंद्रन अश्विन (32-5) और रवींद्र जडेजा (33-4) की शानदार फिरकी के दम पर दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 79 रनों पर समेट दी थी। भारत की ओर से अमित मिश्रा ने भी एक विकेट लिया। दक्षिण अफ्रीका की ओर से ज्यां पॉल ड्यूमिनी ने सबसे अधिक 35 रन बनाए। यह भारत के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका का न्यूनतम स्कोर है। साल 2006 में जोहांसबर्ग में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 84 रनों पर समेट दिया था। साथ ही यह भारत के खिलाफ किसी भी टीम का न्यूनतम टेस्ट पारी स्कोर है।

मेहमान टीम ने पहले दिन स्टम्प्स तक 2 विकेट पर 11 रन बनाए थे। डीन एल्गर सात और हाशिम अमला खाता खोले बगैर नाबाद थे। पहले दिन कुल 12 विकेट गिरे थे। इनमें से 10 भारत के थे। दूसरे दिन के पहले ही ओवर की पाचंवीं गेंद पर अश्विन ने एल्गर को चलता कर भारत का खाता खोला। इसके बाद तो मानो 'तू चल मैं आया' का सिलसिला शुरू हो गया। एल्गर का विकेट 11 के कुल योग पर गिरा तो अमला (0) का विकेट 12, अब्राहम डिविलियर्स (0) की भी विकेट 12, फाफ दू प्लेसिस (10) का विकेट 35, डेन विलास (1) का विकेट 47 तथा साइमन हार्मर (13) का विकेट 66 के कुल योग पर गिरा।

शुरुआती पांच विकेटों तक दहाई रनों की भी साझेदारी नहीं हो सकी। इसके बाद प्लेसिस और ड्यूमिनी के बीच छठे विकेट के लिए 23, विलास तथा ड्यूमिनी के बीच 12 तथा हार्मर व डयूमिनी के बीच 19 रनों की साझेदारी हुई। ड्यूमिनी का विकेट 76 के कुल यो पर गिरा जबकि अंतिम बल्लेबाज के तौर पर मोने मोर्कल (1) आउट हए। कागिसू राबाडा छह रनों पर नाबाद रहे। ड्यूमिनी ने 65 गेंदों पर एक चौका और दो छक्के लगाए।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।