1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. नमन संभालेंगे भारत-ए की कमान

नमन संभालेंगे भारत-ए की कमान

 Written By: IANS
 Published : Jun 25, 2016 07:52 pm IST,  Updated : Jun 25, 2016 07:52 pm IST

विकेट कीपर बल्लेबाज नमन ओझा को शनिवार को भारत-A क्रिकेट टीम का कप्तान घोषित किया गया। सीनियर चयन समिति ने इस टीम में हाल ही में खत्म हुए जिम्बाब्वे दौरे पर गई टीम के नौ खिलाड़ियों को शामिल किया है। इस टीम के कोच राहुल द्रविड़ हैं।

naman ojha- India TV Hindi
naman ojha

नई दिल्ली: विकेट कीपर बल्लेबाज नमन ओझा को शनिवार को भारत-A क्रिकेट टीम का कप्तान घोषित किया गया। वह आस्ट्रेलिया-ए, दक्षिण अफ्रीका-ए और क्रिकेट आस्ट्रेलिया की नेशनल परफॉर्मेंस (NPS) टीम के साथ होने वाली श्रृंखला में और आस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ खेले जाने वाले दो, चार दिवसीय मैचों में टीम की कमान संभालेंगे। सीनियर चयन समिति ने इस टीम में हाल ही में खत्म हुए जिम्बाब्वे दौरे पर गई टीम के नौ खिलाड़ियों को शामिल किया है। इस टीम के कोच राहुल द्रविड़ हैं।

टीम ब्रिस्बेन में एलन बॉर्डर मैदान पर आठ से 11 सितंबर तक पहला चार दिवसीय मैच खेलेगी। दूसरा चार दिवसीय मैच 15 से 18 सितंबर तक इसी मैदान पर खेला जाएगा।

मैक्के में हैरप पार्क एकदिवसीय चरण के फाइनल की मेजबानी करेगा।

चार टीमों के बीच खेली जाने वाली श्रृंखला की शुरुआत दक्षिण अफ्रीका और एनपीएस के बीच 13 अगस्त से होने वाले मैच से होगी। यह मैच टाउन्सविले के टोनी आयरलैंड स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत-ए टीम 14 अगस्त को आस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

इसके बाद टीम 17 अगस्त को दक्षिण अफ्रीका-ए से और 21 अगस्त को एनपीएस से भिड़ेगी।

टीम:

भारत-ए: नमन ओझा (कप्तान, विकेटकीपर), फैज फजल, अखिल हेरवाडकर, श्रेयस अय्यर, करुण नायर, मनीष पांडे, केदार जाधव (विकेटकीपर), विजय शंकर, अक्षर पटेल, जयंत यादव, वरुण एरॉन, धवल कुलकर्णी, जयदेव उनादकत, बरिंदर सरन, शाहबाज नदीम, संजू सैमसन।

कोच: राहुल द्रविड़

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल