1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Namibia vs Netherlands T20 World Cup Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें लाइव मुकाबला?

Namibia vs Netherlands T20 World Cup Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें लाइव मुकाबला?

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 20, 2021 09:26 am IST,  Updated : Oct 20, 2021 09:26 am IST

Namibia vs Netherlands Live Streaming T20 World Cup 2021: नीदरलैंड T20 विश्व कप पहले दौर के मैच में नामीबिया को हराने के इरादे से उतरेगा।

Namibia vs Netherlands T20 World Cup Live Streaming- India TV Hindi
Namibia vs Netherlands T20 World Cup Live Streaming Image Source : GETTY

Namibia vs Netherlands Live Streaming T20 World Cup 2021: How to Watch NAM vs NED Group A Match Online

आयरलैंड के हाथों शर्मनाक हार से उबरकर नीदरलैंड टी20 विश्व कप पहले दौर के मैच में बुधवार को नामीबिया जैसी नयी टीम को हराकर खाता खोलना चाहेगा। आयरलैंड के तेज गेंदबाज कुर्टिस कैम्फर ने चार गेंद में चार विकेट लेकर नीदरलैंड की पारी की बखिया उधेड़ दी। अब वे सात विकेट से मिली उस हार को भुलाकर नामीबिया के खिलाफ ग्रुप ए के मैच में जीत दर्ज करना चाहेंगे। 

यहां जानें मैच से जुड़ी अहम जानकारी

नामीबिया बनाम नीदरलैंड्स के बीच टी-20 विश्व कप के ग्रुप-ए का 7वां मैच कब खेला जाएगा?

नामीबिया बनाम नीदरलैंड्स के बीच टी-20 विश्व कप के ग्रुप-ए का 7वां मैच 20 अक्टूबर को खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा नामीबिया बनाम नीदरलैंड्स के बीच टी-20 विश्व कप के ग्रुप-ए का 7वां मैच?

नामीबिया बनाम नीदरलैंड्स के बीच टी20 विश्व कप के ग्रुप-ए का 7वां मैच अबुधाबी के शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

कब शुरू होगा नामीबिया बनाम नीदरलैंड्स के बीच टी-20 विश्व कप के ग्रुप-ए का 7वां मैच?

नामीबिया बनाम नीदरलैंड्स के बीच टी20 विश्व कप के ग्रुप-ए का 7वां मैच दोपहर 3.30 मिनट पर शुरू होगा, जबकि टॉस 3 बजे होगा।

कहां होगा टी20 विश्व कप में नामीबिया बनाम नीदरलैंड्स के बीच ग्रुप-ए का 7वां मैच का लाइव टेलीकास्ट?

नामीबिया बनाम नीदरलैंड्स के बीच टी-20 विश्व कप के ग्रुप-ए का 7वां मैच  का सीधा प्रसारण स्‍टार स्‍पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports 1, Star Sports 2 और Star Sports 3) पर हिंदी व इंग्लिश कमेंट्री में होगा।

कहां होगा टी20 वर्ल्ड कप में नामीबिया बनाम नीदरलैंड्स के बीच ग्रुप-ए के 7वें मैच की लाइव स्ट्रीमिंग?

नामीबिया बनाम नीदरलैंड्स के मैच की ऑनलाइन लाइव स्‍ट्रीमिंग आप Disney+ Hotstar पर देख सकते हैं।

दोनों टीमें इस प्रकार है:- 

नामीबिया : गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), स्टीफन बार्ड, कार्ल बिरकेनस्टॉक, मिचौ डू प्रीज, जान फ्रीलिंक, जेन ग्रीन, निकोल लॉफ्टी-ईटन, बनार्र्ड शोल्ट्ज, बेन शिकोंगो, जेजे स्मिट, रूबेन ट्रम्पेलमैन, माइकल वैन लिंगेन, डेविड वीस, क्रेग विलियम्स, पिकी या फ्रांस।

नीदरलैंड : पीटर सीलार (कप्तान), कॉलिन एकरमैन, फिलिप बोइसेवेन, बेन कूपर, बास डी लीडे, स्कॉट एडवर्ड्स, ब्रैंडन ग्लोवर, फ्रेड क्लासेन, स्टीफन मायबर्ग, मैक्स ओ डॉड, रयान टेन डोशेट, लोगान वैन बीक, टिम वैन डर गुग्टेन, रूलोफ वैन डर मेरवे, पॉल वैन मीकेरेन।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल