1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. PM मोदी ने दी शानदार जीत के लिए टीम इंडिया को बधाई

PM मोदी ने दी शानदार जीत के लिए टीम इंडिया को बधाई

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 20, 2016 10:27 am IST,  Updated : Mar 20, 2016 10:27 am IST

नरेंद्र मोदी ने T-20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार जीत दर्ज करने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी। पीएम मोदी ने जीत के बाद ट्वीट किया, शानदार जीत के लिए टीम इंडिया को बधाई।

narendra modi- India TV Hindi
narendra modi

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने T-20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार जीत दर्ज करने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी। पीएम मोदी ने जीत के बाद ट्वीट किया, शानदार जीत के लिए टीम इंडिया को बधाई।

भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 6 विकेट से मात दी। पाकिस्तान ने 118 रन बनाकर भारत को 119 रनों का लक्ष्य दिया। जिसमें विराट कोहली के नाबाद 55 रनों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। बारिश के कारण इस मैच को 18-18 ओवरों तक सीमित किया गया था।

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए भारत ने पाकिस्तान को 18 ओवरों तक सीमित किए गए मैच में पांच विकेट पर 118 रनों पर सीमित किया और फिर 15.5 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर जीत के लिए जरूरी रन बना लिए। बारिश के कारण इस मैच को 18-18 ओवरों तक सीमित किया गया था।

भारत के लिए कोहली ने सबसे अधिक रन बनाए जबकि युवराज सिंह ने 24 रनों का योगदान दिया। रोहित शर्मा के बल्ले से 10 रन निकले जबकि शिखर धवन छह रन बना सके। सुरेश रैना का खात नहीं खुला।

कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने नाबाद 13 रन बनाए। रोहित का विकेट 14 के कुल योग पर गिरा था जबकि धवन 23 रन पर पवेलियन लौटे थे। रैना को मोहम्मद समी ने इसी योग पर आउट किया था।

भारत बेहद दबाव में था लेकिन इसके बाद मैन ऑफ द मैच चुने गए कोहली ने युवराज के साथ चौथे विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी कर भारत की न सिर्फ मैच में वापसी कराई बल्कि उसे जीत तक भी ले गए।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।