1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. तेज गेंदबाज नवदीप सैनी का डेब्यू, भारत के लिए वनडे खेलने वाले 229वें खिलाडी बने

तेज गेंदबाज नवदीप सैनी का डेब्यू, भारत के लिए वनडे खेलने वाले 229वें खिलाडी बने

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 22, 2019 01:29 pm IST,  Updated : Dec 22, 2019 01:29 pm IST

टीम इंडिया जब वेस्टइंडीज के खिलाफ कटक के बाराबती स्टेडियम में इस साल का व सीरीज का अंतिम वनडे मैच खेलने उतरेगी तो तेज गेंदबाज नवदीप सैनी अपने वनडे करियर का आगाज करेंगे।

ind v wi- India TV Hindi
तेज गेंदबाज नवदीप सैनी का डेब्यू, भारत के लिए वनडे खेलने वाले 229वें खिलाडी बने Image Source : BCCI/TWITTER

टीम इंडिया जब वेस्टइंडीज के खिलाफ कटक के बाराबती स्टेडियम में इस साल का व सीरीज का अंतिम वनडे मैच खेलने उतरेगी तो तेज गेंदबाज नवदीप सैनी अपने वनडे करियर का आगाज करेंगे। दूसरे वनडे में मिली भारत को 107 रन से जीत के दौरान तेज गेंदबाज दीपक चाहर चोटिल हो गए थे। जिनकी जगह नवदीप को टीम में शामिल किया गया और अब वो वनडे में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। तीसरे मैच से पहले कप्तान विराट कोहली ने सैनी को वनडे डेब्यू कैप पहनाई।

इसके साथ ही नवदीप भारत के लिए वनडे क्रिकेट खेलने वाले 229वें खिलाडी बने। 27 वर्षीय नवदीप सैनी ने अब तक वनडे और टेस्ट मैच नहीं खेला है। उन्होंने पिछला टी-20 इसी साल 22 सितंबर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था, इस मैच में उन्हें कोई विकेट नहीं मिला था। नवदीप ने 5 टी-20 में 6 विकेट लिए हैं। 

बता दें कि टीम इंडिया तीन वनडे मैचों की सीरीज का अंतिम वनडे मैच खेलने कटक के मैदान में उतरेगी। सीरीज पहले से ही 1-1 से बराबरी पर है। ऐसे में दोनों टीमें साल के अंतिम वनडे मैच के साथ सीरीज जीतकर इतिहास रचना चाहेंगी। टीम इंडिया जहां घर में सीरीज बचाने उतरेगी वहीं टी20 सीरीज हारने के बाद वेस्टइंडीज वनडे सीरीज जीत कर घर वापस जाना चाहेगी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल