1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. किंग्स इलेवन के मैच महाराष्ट्र के बाहर खेलने पर विचार: वाडिया

किंग्स इलेवन के मैच महाराष्ट्र के बाहर खेलने पर विचार: वाडिया

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 11, 2016 08:58 pm IST,  Updated : Apr 11, 2016 08:58 pm IST

किंग्स इलेवन पंजाब के सह मालिक नेस वाडिया ने कहा कि उनकी फ्रेंचाइजी अपने तीन आईपीएल मैच सूखे की मार झेल रहे महाराष्ट्र से किसी दूसरे स्थल पर स्थानांतरित करने पर काफी गंभीरता से विचार कर रहे हैं।

Ness Wadia
- India TV Hindi
Ness Wadia

मोहाली: किंग्स इलेवन पंजाब के सह मालिक नेस वाडिया ने कहा कि उनकी फ्रेंचाइजी अपने तीन आईपीएल मैच सूखे की मार झेल रहे महाराष्ट्र से किसी दूसरे स्थल पर स्थानांतरित करने पर काफी गंभीरता से विचार कर रहे हैं। किंग्स इलेवन पंजाब को महाराष्ट्र में तीन मैच खेलने हैं। टीम को सात मई को नागपुर में दिल्ली डेयरडेविल्स, 13 मई को मुंबई में मुंबई इंडियन्स जबकि 21 मई को पुणे में राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के खिलाफ खेलना है।

वाडिया ने कहा, हम मानवीय आधार पर इस पर विचार कर रहे हैं और काफी गंभीरता से विचार कर रहे हैं। हम आंतरिक रूप से विचार कर रहे हैं। बंबई उच्च न्यायालय ने नौ अप्रैल को मुंबई इंडियन्स और राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के बीच आईपीएल के पहले मैच के आयोजन को स्वीकृति दे दी थी लेकिन राज्य में होने वाली बाकी 19 मैचों पर अब भी अनिश्चितता के बादल छाए हैं। बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर ने हाल में कहा था कि अगर आईपीएल के मैच राज्य के बाहर स्थानांतरित किए जाते हैं तो महाराष्ट्र को लगभग 100 करोड़ रुपए का नुकसान हो सकता है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल