1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आईसीसी ने कहा- एम एस धोनी हों विकेट के पीछे तो कभी न छोड़ें क्रीज

आईसीसी ने कहा- एम एस धोनी हों विकेट के पीछे तो कभी न छोड़ें क्रीज

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 04, 2019 12:23 pm IST,  Updated : Feb 04, 2019 12:23 pm IST

भारतीय टीम ने पांचवें वनडे मैच को 35 रनों से अपने नाम कर सीरीज 4-1 से जीत ली। भारतीय टीम ने कीवियों के सामने जीत के लिए 253 रनों का लक्ष्य रखा था जिसके जवाब में कीवी टीम 44.1 ओवर में 217 रन पर ढेर हो गई

MS Dhoni celebrates after dismissing James Neesham- India TV Hindi
MS Dhoni celebrates after dismissing James Neesham Image Source : GETTY IMAGES

एम एस धोनी को दुनिया का सबसे बेहतरीन बल्लेबाज तो माना ही जाता है। इसके अलावा उन्हें सबसे खतरनाक विकेटकीपर का दर्जा भी प्राप्त है। धोनी जब विकेट के पीछे रहते हैं तो बल्लेबाज की हिम्मत नहीं होती कि वो पैर हवा में भी उठा सके। क्योंकि विकेट के पीछे धोनी बेहद तेज रहते हैं। ऐसा ही कुछ आईसीसी ने भी अपने ट्वीट में कहा है। मशहूर जापानी कलाकार योको योने ने एक ट्वीट किया और पूछा, 'कुछ ऐसी सलाह दीजिए जिससे हमारी जिंदगी ठीक और चमकती रहे?'

इसके बाद आईसीसी ने उनके ट्वीट पर लिखा, 'एम एस धोनी जब स्टंप के हों तो कभी अपनी क्रीज ना छोड़ें।' अब आपको बताते हैं कि आईसीसी ने ऐसा ट्वीट क्यों किया? दरअसल, पांचवें वनडे के दौरान केदार जाधव की गेंद पर बल्लेबाजी कर रहे जेम्स नीशम के खिलाफ LBW की अपील की। अपील को तो अंपायर ने ठुकरा दिया लेकिन इस दौरान नीशम क्रीज से बाहर निकल आए।

बस फिर क्या था, एम एस धोनी ने पलक झपकते ही गेंद को उठाकर स्टंप्स पर मार दिया। धोनी ने ये सब इतनी तेजी से किया कि बल्लेबाज को कुछ समझ ही नहीं आया। मैदानी अंपायर ने थर्ड अंपायर की तरफ इशारा किया और थर्ड अंपायर ने रीप्ले में देखा कि नीशम क्रीज से काफी बाहर थे।

आपको बता दें कि भारतीय टीम ने पांचवें वनडे मैच को 35 रनों से अपने नाम कर सीरीज 4-1 से जीत ली। भारतीय टीम ने कीवियों के सामने जीत के लिए 253 रनों का लक्ष्य रखा था जिसके जवाब में कीवी टीम 44.1 ओवर में 217 रन पर ढेर हो गई।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल