1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. शशांक की जगह नए चेयरमैन के नाम की घोषणा जल्द: ICC

शशांक की जगह नए चेयरमैन के नाम की घोषणा जल्द: ICC

 Written By: IANS
 Published : Mar 15, 2017 05:26 pm IST,  Updated : Mar 15, 2017 05:26 pm IST

दुबई: शशांक मनोहर ने निजी कारणों का हवाला देते हुए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया है। आईसीसी ने इस बात की पुष्टि की है कि उसे मनोहर का इस्तीफा

shashank- India TV Hindi
shashank

दुबई: शशांक मनोहर ने निजी कारणों का हवाला देते हुए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया है। आईसीसी ने इस बात की पुष्टि की है कि उसे मनोहर का इस्तीफा मिल गया है और उनके स्थान पर बोर्ड के नए चेयरमैन की घोषणा जल्द की जाएगी। 

मनोहर (59) पिछले साल सर्वसम्मति से आईसीसी के चेयरमैन पद पर नियुक्त हुए थे। उन्होंने आठ माह तक इस पद का कार्यभार संभालने के बाद इस्तीफा दे दिया। 

इस पद पर उनका दो साल का कार्यकाल मई, 2018 में समाप्त होना था। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व अध्यक्ष ने अपने इस्तीफे की प्रति बुधवार को आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डेविड रिचर्डसन को भेजी। 

अपने पत्र में मनोहर ने कहा, "बोर्ड के मामलों और सदस्यों से संबंधित मामलों को तय करने के लिए मैंने निष्पक्ष रूप से सभी निदेशकों के समर्थन के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश की है।"

मनोहर ने कहा, "लेकिन अब, निजी कारणों से आईसीसी के चेयरमैन पद का कार्यभार संभालना मेरे लिए संभव नहीं है, इसलिए इस पद से तुरंत प्रभाव से अपना इस्तीफा दे रहा हूं।"

उन्होंने कहा, "मैं सभी निदेशकों, आईसीसी के प्रबंधन और स्टॉफ को मेरे समर्थन के लिए शुक्रिया अदा करता हूं। आशा है कि भविष्य में आईसीसी अधिक ऊंचाई हासिल करेगी।"

पिछले साल आईसीसी के चेयरमैन पद पर नियुक्त होने के बाद से ही मनोहर ने बीसीसीआई, क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) और इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) द्वारा उनकी शक्तियों को अधिक इस्तेमाल किए जाने पर अंकुश लगाने की कोशिश की थी। 

आईसीसी ने पिछले माह संशोधन के साथ नए संविधान को सैद्धांतिक रूप से पास किया था, जिसमें बीसीसीआई, सीए और ईसीबी को मिली अतिरिक्त वित्तीय शक्तियों और प्रभाव में सुधार किया गया था। 

इस नए संविधान पर अंतिम निर्णय आईसीसी बोर्ड की अगले माह होने वाली बैठक में लिया जाएगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल