1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. तमिलनाडु में नए क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन करते हुए राहुल द्रविड़ ने कही ये बड़ी बात

तमिलनाडु में नए क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन करते हुए राहुल द्रविड़ ने कही ये बड़ी बात

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 10, 2020 10:06 am IST,  Updated : Feb 10, 2020 10:06 am IST

द्रविड़ ने स्टेडियम की सुविधाओं की प्रशंसा करते हुए कहा, ‘‘टीएनसीए और तमिलनाडु सरकार ने यहां शानदार सुविधायें और ढांचा तैयार किया है। ’’

Rahul Dravid- India TV Hindi
Rahul Dravid Image Source : PTI

सलेम| तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर के नये क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन किया। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवासन, पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ और टीएनसीए अध्यक्ष रूपा गुरूनाथ इस मौके पर मौजूद थे। 

द्रविड़ ने स्टेडियम की सुविधाओं की प्रशंसा करते हुए कहा, ‘‘टीएनसीए और तमिलनाडु सरकार ने यहां शानदार सुविधायें और ढांचा तैयार किया है। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं मानता हूं कि क्रिकेटरों की अगली पीढ़ी, देश में नायकों की अगली पीढ़ी और प्रतिभा छोटे शहरों से ही आयेंगी और इस तरह की सुविधायें उन्हें अपना लक्ष्य हासिल करने में मदद करेंगी।’’ 

उन्होंने तमिलनाडु के बायें हाथ के तेज गेंदबाज टी नटराजन की भी प्रशंसा की जो सलेम से हैं और उन्होंने कहा कि वह खिलाड़ियों की नयी पीढ़ी के लिये आदर्श होंगे। इस मौके पर श्रीनिवासन ने इस नये स्टेडियम में आईपीएल मैच लाने का वादा किया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल