1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. श्रीलंका के खिलाफ सिरीज़ के लिये आस्ट्रेलिया टीम में नये चेहरे

श्रीलंका के खिलाफ सिरीज़ के लिये आस्ट्रेलिया टीम में नये चेहरे

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 01, 2017 02:25 pm IST,  Updated : Feb 01, 2017 02:25 pm IST

सिडनी: आक्रामक बल्लेबाज क्रिस लिन को श्रीलंका के खिलाफ टी20 क्रिकेट श्रृंखला के लिये आस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किया गया है जिसमें चार नये चेहरों को भी जगह दी गई है। लिन ने बिग

Aaron Finch- India TV Hindi
Aaron Finch

सिडनी: आक्रामक बल्लेबाज क्रिस लिन को श्रीलंका के खिलाफ टी20 क्रिकेट श्रृंखला के लिये आस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किया गया है जिसमें चार नये चेहरों को भी जगह दी गई है। 

लिन ने बिग बैश लीग में ब्रिसबेन हीट के लिये बेहतरीन प्रदर्शन किया था लेकिन वह अभी गले की चोट से उबरे नहीं हैं। कप्तान स्टीव स्मिथ और उपकप्तान डेविड वार्नर को भारत दौरे से पहले आराम दिया गया है। ऐसे में माइकल क्लिंगर, बिली स्टानलेक, जे रिचर्डसन और एश्टोन टर्नर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करेंगे। 

टीम

आरोन फिंच (कप्तान), पैट्रिक कमिंस, जेम्स फाकनेर, ट्रेविस हेड, मोइसेस हेनरिक्स, माइकल क्लिंगर, क्रिस लिन, टिम पेन, जे रिचर्डसन, बिली स्टानलेक, एश्टोन टर्नर, एंड्रयू टाये, एडम जाम्पा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल