1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ICC वनडे रैंकिंग: टॉप 10 में 3 भारतीय बल्लेबाज, कोई गेंदबाज नहीं

ICC वनडे रैंकिंग: टॉप 10 में 3 भारतीय बल्लेबाज, कोई गेंदबाज नहीं

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 05, 2016 06:20 pm IST,  Updated : Sep 05, 2016 06:20 pm IST

आईसीसी ने अपनी ताजा वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। इस बार टॉप 10 में 3 भारतीय बल्लेबाजों को जगह मिली है। टीम इंडिया के स्टार बैट्सैन विराट कोहली ने इस रैंकिंग में भी अपना दूसरा नंबर बरकरार रखा है, जबकि रोहित शर्मा सातवें नंबर पर खिसक गए हैं।

Virat Kohli.- India TV Hindi
Virat Kohli.

दुबई: आईसीसी ने अपनी ताजा वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। इस बार टॉप 10 में 3 भारतीय बल्लेबाजों को जगह मिली है। टीम इंडिया के स्टार बैट्सैन विराट कोहली ने इस रैंकिंग में भी अपना दूसरा नंबर बरकरार रखा है, जबकि रोहित शर्मा सातवें नंबर पर खिसक गए हैं। ओपनर शिखर धवन पहले की ही तरह आठवें नंबर पर काबिज हैं।

इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद पहली बार रैंकिंग में टॉप 5 में पहुंचने में कामयाब रहे हैं। रूट ने न्यूजीलैंड के केन विलियम्सन, मार्टिन गुप्टिल और रोहित शर्मा को पीछे छोड़कर ताजा रैंकिंग में चौथे स्थान पर कब्जा जमाया है। साउथ अफ्रीका के एबी डिविलियर्स इस रैंकिंग में टॉप पर काबिज हैं, और दूसरे नंबर पर तो विराट कोहली हैं ही। विराट डिविलियर्स को इस पीढ़ी का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज मानते हैं तो डिविलियर्स ने भी कई मौकों पर विराट की तारीफ की है। तीसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज हाशिम अमला ने कब्जा जमाया है।

गेंदबाजी की बात करें तो वेस्टइंडीज के सुनील नरायन पहले, न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट दूसरे और ऑस्ट्रेलिया के मिशेल स्टार्क तीसरे नंबर पर हैं। बांग्लादेश के शाकिब अल हसन इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। बोलिंग में साउथ अफ्रीकी खिलाड़ियों का दबदबा साफ नजर आता है और टॉप 10 में यहां 4 गेंदबाज शामिल हैं। इमरान ताहिर पांचवें, रबाडा सातवें, स्टेन आठवें और मोर्कल नौवें नंबर पर काबिज हैं। भारत के शीर्ष गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन 12 नंबर पर जबकि अक्षर पटेल इस रैंकिंग में 13वें नंबर हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल