1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विश्व कप के बाद न्यूजीलैंड के बल्लेबाजी कोच पद से इस्तीफा देंगे मैकमिलन

विश्व कप के बाद न्यूजीलैंड के बल्लेबाजी कोच पद से इस्तीफा देंगे मैकमिलन

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 11, 2019 01:03 pm IST,  Updated : Feb 11, 2019 01:03 pm IST

उनके कोच रहते न्यूजीलैंड टीम 2015 विश्व कप फाइनल में पहुंची। 

विश्व कप के बाद...- India TV Hindi
विश्व कप के बाद न्यूजीलैंड के बल्लेबाजी कोच पद से इस्तीफा देंगे मैकमिलन 

वेलिंगटन: पूर्व इंटरनेशनल क्रिकेटर क्रेग मैकमिलन ने सोमवार को कहा कि वह इस साल इंग्लैंड और वेल्स में होने वाले विश्व कप से पहले न्यूजीलैंड के बल्लेबाजी कोच के पद से इस्तीफा दे देंगे। मैकमिलन ने कहा कि यह पांच साल बाद पद छोड़ने का सही मौका है। उनके कोच रहते न्यूजीलैंड टीम 2015 विश्व कप फाइनल में पहुंची। 

उन्होंने कहा,‘‘ब्रेंडन मैकुलम, केन विलियमसन और रोस टेलर जैसे खिलाड़ियों के साथ काम करना अच्छा अनुभव रहा। उनके रिकॉर्ड देखकर काफी संतोष मिलता है।’’ 

न्यूजीलैंड के लिये 55 टेस्ट और 197 वनडे खेल चुके मैकमिलन ने कहा कि वह विश्व कप के बाद दूसरे मौके तलाशने चाहेंगे। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल