1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. NZ vs BAN : बोल्ट की घातक गेंदबाजी से न्यूजीलैंड ने पहले वनडे में बांग्लादेश को रौंदा

NZ vs BAN : बोल्ट की घातक गेंदबाजी से न्यूजीलैंड ने पहले वनडे में बांग्लादेश को रौंदा

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 20, 2021 11:35 am IST,  Updated : Mar 20, 2021 11:35 am IST

न्यूजीलैंड के लिये मार्टिन गुप्टिल ने 19 गेंद में 38 रन की पारी खेली जिसमें तीन चौके और चार छक्के शामिल थे। हेनरी निकोल्स 49 रन बनाकर नाबाद रहे। 

Trent Boult - India TV Hindi
Trent Boult  Image Source : GETTY

डुनेडिन| न्यूजीलैंड ने पहले एक दिवसीय क्रिकेट मैच में 29 ओवर बाकी रहते बांग्लादेश को आठ विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में बढत बना ली। बांग्लादेश की टीम 41.5 ओवर में 131 रन पर आउट हो गई। महमूदुल्लाह ने 54 गेंद में सर्वाधिक 27 रन बनाये। 

न्यूजीलैंड के लिये मार्टिन गुप्टिल ने 19 गेंद में 38 रन की पारी खेली जिसमें तीन चौके और चार छक्के शामिल थे। हेनरी निकोल्स 49 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने डेवोन कोंवे (27) के साथ दूसरे विकेट के लिये 65 रन जोड़े। 

ये भी पढ़ें - 1st T20I : गुरबाज के बाद राशिद खान के उम्दा प्रदर्शन से AFG ने ZIM को चखाया हार का स्वाद

इससे पहले न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकरर गेंदबाजी का फैसला किया। ट्रेंट बोल्ट ने पहली ही गेंद पर आउटस्विंग डालकर तामिम इकबाल को परेशान कर दिया। बोल्ट ने 27 रन देकर चार विकेट लिये। 

ये भी पढ़ें - युवराज सिंह ने 6 छक्के जड़ते हुए खेली 20 गेंदों पर 49 रन की तूफानी पारी, देखें वीडियो

दस ओवर के बाद बांग्लादेश के दो विकेट 33 रन पर गिर चुके थे। इन शुरूआती झटकों से टीम निकल ही नहीं सकी। इस तरह न्यूजीलैंड के खिलाफ उनके देश में बांग्लादेश ने सभी 28 मैच गंवाये हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल