1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. नहीं चले क्रिस गेल, न्यूज़ीलैंड ने वेस्ट इंडीज़ को पांच विकेट से हराया

नहीं चले क्रिस गेल, न्यूज़ीलैंड ने वेस्ट इंडीज़ को पांच विकेट से हराया

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 20, 2017 04:24 pm IST,  Updated : Dec 20, 2017 04:24 pm IST

न्यूज़ीलैंड ने आज पहले वनडे में वेस्ट इंडीज़ को पांच विकेट से हरा दिया. वेस्टइंडीज़ ने 50 ओवर में नौ विकेट खोकर 258 रन बनाए थे जिसे मेज़बान टीम ने 46 ओवर में प्राप्त कर लिया.

Chris-Gayle- India TV Hindi
Chris-Gayle

न्यूज़ीलैंड ने आज पहले वनडे में वेस्ट इंडीज़ को पांच विकेट से हरा दिया. वेस्टइंडीज़ ने 50 ओवर में नौ विकेट खोकर 258 रन बनाए थे जिसे मेज़बान टीम ने 46 ओवर में प्राप्त कर लिया. मेज़बान के लिए वर्कर (57), मनरो (49) और रॉस टैलर (49) ने शानदार बैटिंग की जबकि वेस्ट इंडीज़ के लिए होल्डर और नर्स ने दो-दो विकेट लिए.

इसके पहले वेस्टइंडीज़ ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए ओपनर क्रिस गेल (22) और लुईस (76) के बीच 40 रन की साझेदारी शुरुआत तो अच्छी की लेकिन गेल के आउट होने के बाद पॉवल (59) के अलावा कोई भी बल्लेबाज़ टिक नहीं पाया. न्यूज़ीलैंड के लिए ब्रेसवेल ने 4 और एसल ने तीन विकेट लिए.

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल