1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान के खिलाफ न्यूजीलैंड टेस्ट टीम में इस भारतीय मूल के खिलाड़ी को मिली जगह

पाकिस्तान के खिलाफ न्यूजीलैंड टेस्ट टीम में इस भारतीय मूल के खिलाड़ी को मिली जगह

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 25, 2018 01:08 pm IST,  Updated : Jul 25, 2018 01:09 pm IST

अक्टूबर में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच 3 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी।

एजाज पटेल- India TV Hindi
एजाज पटेल

वेलिंगटन: भारतीय मूल के स्पिनर एजाज पटेल को पाकिस्तान के खिलाफ अक्टूबर में होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिये न्यूजीलैंड टीम में शामिल किया गया है। न्यूजीलैंड के घरेलू प्लंकेट शील्ड टूर्नामेंट में पटेल ने पिछले तीन साल में सबसे ज्यादा विकेट लिये और पिछले साल सर्वश्रेष्ठ घरेलू क्रिकेटर चुने गए।

मुंबई में जन्मे पटेल बचपन में ही न्यूजीलैंड बस गए थे। उन्होंने सेंट्रल स्टाग्स के लिये 48 विकेट लिये हैं। मुख्य चयनकर्ता गाविन लारसन ने कहा कि मिशेल सेंटनेर के चोटिल होने के कारण पटेल को मौका दिया गया है। 

न्यूजीलैंड टेस्ट टीम: केन विलियमसन (कप्तान), टाड एस्टल, टाम ब्लंडेल, ट्रेंट बोल्ट , कोलिन डे ग्रांडहोमे, मैट हेनरी, टाम लाथम, हेनरी निशोल्स, एजाज पटेल, जीत रावल, ईश सोढी, टिम साउदी, रोस टेलर, नील वेगनेर, बी जे वाटलिंग। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल